फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Had to get a friend to change the phone pay password spent three lakh rupees from the account

UP News: दोस्त पर भरोसा करना पड़ा भारी...फोन-पे का पासवर्ड बदलवाया था, खाते से उड़ाए तीन लाख रुपये

Fri, 16 Aug 2024 12:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 Aug 2024 12:17 PM IST
सार

मथुरा में युवक को दोस्त पर भरोसा करना महंगा पड़ गया। फोन पे का पासवर्ड बदलवाया था, बाद में खाता देखा तो उसमें से तीन लाख रुपये  गायब थे। पीड़ित ने मामले में पुलिस से शिकायत की है। 
 

विज्ञापन
Had to get a friend to change the phone pay password spent three lakh rupees from the account
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के मांट में युवक को फ़ोन पे का पासवर्ड बदलवाना भारी पड़ गया। साथी द्वारा उसके खाते से तीन लाख पांच हज़ार पार कर दिए। पीड़ित शिकायत लेकर थाना मांट पहुंचा और पूरी घटना बताई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 
थाना मांट की ग्राम पंचायत अरुआ के गांव चौकड़ा निवासी टिंकू चौधरी मथुरा में राधिका स्वीट्स में नौकरी करता है। साथ में नौकरी करने वाली सैल्समेंन से टिंकू चौधरी ने अपने फ़ोन पे का पासवर्ड बदलवाया, जिसमें उसने अपना एटीएम नम्बर, पासवर्ड सब कुछ बता दिया। उसी दिन से उसके खाते से क़रीब तीन लाख पांच हज़ार रुपये पार हो गए। पीड़ित शिकायत लेकर थाना मांट पहुंचा और पुलिस से मामले की शिकायत की। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक राजीत वर्मा ने बताया कि मामला साइबर सम्बन्धित है, इसलिए तहरीर को साइबर सेल भेज दिया है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed