{"_id":"6685937c636d8be5d70ed1f1","slug":"had-gone-to-work-and-came-home-dead-body-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-117496-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गया था मजदूरी करने और घर आया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गया था मजदूरी करने और घर आया शव
Wed, 03 Jul 2024 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 03 Jul 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
पटियाली। तहसील क्षेत्र के एक गांव से मजदूरी करने पीलीभीत गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही परिजन में चीत्कार मच गया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहादुर नगर निवासी छोटे (40) पुत्र पाती राम लगभग 10 दिन पूर्व पीलीभीत मजदूरी करने गया था। पीलीभीत में वह एक ठेकेदार के संपर्क में रहकर काम कर रहा था। मंगलवार को ठेकेदार ने छोटे के घर फोन से सूचना दी कि उसकी मौत हो गई है। घर के मुखिया की मौत की खबर सुनकर परिवार में चीत्कार मच गया। गांव के कुछ लोग आनन- फानन में पीलीभीत चले गए और वहां पहुंच कर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए छोटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शव को परिजनों को सौप दिया। बुधवार को जैसे ही शव गांव में पहुंचा तो परिवार में चीत्कार मच गया।