फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gym And Restaurant Open In Agra After Long Time

बड़ी राहत : ताजनगरी में आज से खुले रेस्तरां और जिम, जानिए क्या हैं नियम

Tue, 18 Aug 2020 10:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Aug 2020 10:02 AM IST
सार

  • ताजनगरी में चार माह से बंद जिम सेंटर और रेस्टोरेंट ग्राहकों के लिए खुले गए। सोमवार को कोविड समीक्षा बैठक के बाद जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
Gym And Restaurant Open In Agra After Long Time
जिम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में रेस्तरां और जिम आज से जाएंगे। लोग रेस्तरां में बैठकर खाना खा सकेंगे। पहले इन्हें सिर्फ होम डिलीवरी की अनुमति दी गई थी। अब ये रात 10 बजे तक खुल सकेंगे। पार्कों को भी अब पूरे दिन के लिए खोल दिया गया है। पहले इनके लिए सिर्फ सुबह और शाम की छूट थी। सोमवार को कोविड समीक्षा बैठक के बाद डीएम प्रभु एन सिंह ने इसके आदेश जारी कर दिए। डीएम ने बताया कि जिम में दो गज की दूरी का पालन करना होगा।

विज्ञापन


सुबह और शाम ही खुलेंगे जिम

डीएम ने बताया कि भीड़ इकठ्ठा होने से रोकने के लिए संख्या निर्धारित की जाएगी। सुबह व शाम की शिफ्ट में जिम संचालित किए जा सकेंगे। समय निर्धारित करने की जिम संचालकों को छूट होगी।
विज्ञापन


रेस्तरां में बैठकर खा सकेंगे खाना

डीएम ने कहा रेस्टोरेंट में बैठकर खाने की इजाजत होगी। रात 10 बजे तक ही रेस्टोरेंट खोला जाएगा। साप्ताहिक बंदी में शनिवार व रविवार को जिम व रेस्टोरेंट बंद रहेंगे। यहां भी संक्रमण से बचाव के उपाय करने की जिम्मेदारी संचालकों की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क में झुंड बनाने की अनुमति नहीं

डीएम ने बताया कि पार्क को इस शर्त पर खोला गया है कि सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा और लोग मास्क  पहनेंगे। अगर वहां लोगों ने झुंड बनाया तो कार्रवाई की जाएगी।

नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा

रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू पहले की तरह जारी रहेगा। इस दौरान अत्यावश्यक व चिकित्सकीय कार्य के अलावा लोगों को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।

'ताज और किला को छोड़ कल से अन्य स्मारक खोले जा सकते हैं'

डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया ताजमहल और आगरा को छोड़कर बाकी सभी स्मारकों को खोला जा सकता है। इस पर निर्णय मंगलवार को लिया जाएगा। यह बुधवार से लागू होगा। यह देखा जाएगा कि इन स्मारकों में क्या स्थिति रहती है। 

इसके बाद ताज और किला के बारे में विचार किया जाएगा। आगरा में संक्रमण की दर तीन फीसदी है (प्रति 100 में से तीन संक्रमित)  दिल्ली व एनसीआर में भी संक्रमण नियंत्रित है। ऐसे में बुधवार से ताजमहल और आगरा किला को छोड़ बाकी स्मारकों को खोला जा सकता है।

रेस्तरां खुलने से एक लाख लोगों को राहत

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने कहा कि आगरा में करीब 500 रेस्टोरेंट हैं। इन्हें लॉकडाउन से अब तक लगभग 50 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। इस फैसले से काफी राहत मिलेगी।

पटरी पर आ सकेगा कारोबार

रेस्टोरेंट संचालक शिशिर भगत ने कहा कि रेस्टोरेंट में बैठाकर खिलाना मना था। जिससे 90 फीसदी व्यापार प्रभावित हो रहा था। एक बार फिर ग्राहक के आने से कारोबार पटरी पर आ सकेगा। 

250 जिम संचालकों को मिलेगी राहत

जिम संचालक बंटी सचदेवा ने कहा कि शहर में लगभग 250 छोटे-बड़े जिम हैं। लॉकडान के कारण काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन का ये कदम राहत देने वाला है।

आखिर प्रशासन ने हमारी सुनी

जिम संचालक सीमा अरोड़ा ने कहा कि जिम बंद होने से ट्रेनर्स का काम छिन गया था। इधर, लोग भी परेशान थे, क्योंकि कसरत नहीं कर पा रहे थे। आखिर प्रशासन ने हमारी सुन ली। - सीमा अरोड़ा,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed