फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gwalior Greenfield will be built in two and a half years Travel 90 kms in one hour

UP: ढाई साल में बन जाएगा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे...एक घंटे में भरिए 90 किमी फर्राटा, इस कंपनी को मिला टेंडर

Mon, 17 Mar 2025 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Mar 2025 09:40 AM IST
सार

आगरा से ग्वालियर महज एक घंटे में पहुंच सकेंगे। ढाई साल में ग्वालियर ग्रीनफील्ड बनकर तैयार हो जाएगा।  जीआर इन्फ्रा प्रोजेक्ट को 4262 करोड़ रुपये का टेंडर मिल गया है।
 

विज्ञापन
Gwalior Greenfield will be built in two and a half years Travel 90 kms in one hour
ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ग्वालियर हाईवे पर रफ्तार को पंख लगने वाले हैं। सिक्स लेन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए जीआर इन्फ्रा प्रोजेक्ट को 4262 करोड़ रुपये का टेंडर मिला है। 910 दिन यानी करीब ढाई साल में 90 किमी लंबा एक्सप्रेस-वे तैयार हो जाएगा। बन जाने पर आगरा से ग्वालियर तक 90 किमी की दूरी एक घंटे में तय हो सकेगी। पहले यहां पहुंचने में करीब दो घंटे लगता रहा है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश को जोड़ने वाले इस ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण आगरा के देवरी गांव से शुरू होगा। आगरा के 14 गांव, धौलपुर के 30 और मुरैना के कई इलाकों में होकर ग्वालियर के सुसेरा गांव पर समाप्त होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, नई दिल्ली कार्यालय में लंबी जद्दोजहद के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली।
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें -  UP: दुश्मनों से खतरनाक ये दोस्त..500 रुपये नहीं दिए तो उतरवा दिए कपड़े, फिर ऐसी हरकत; शर्म भी न आई
विज्ञापन
विज्ञापन




 

जनवरी 2024 से मार्च 2025 तक आठ बार टेंडर की समय सीमा बढ़ाई गई। 13 मार्च को फाइनेंशियल बिड खोली गईं। जिसमें जीआर इन्फ्रा प्रोजेक्ट ने बाजी मारी। इस एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए एनएचएआई ने 3738 करोड़ रुपये का रिजर्व प्राइज रखा था। सितंबर 2022 में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे निर्माण की घोषणा की थी।

 

बीओटी टोल मॉडल पर होगा निर्माण
डिजाइन, बिल्ट, फाइनेंस, ऑपरेट एंड ट्रांसफर (डीबीएफओटी) यानी बीओटी मॉडल पर आगरा ग्वालियर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण होगा। इस मॉडल के तहत जीआर इन्फ्रा प्रोजेक्ट ही ग्रीनफील्ड की डिजाइन से लेकर ऑपरेशन व अन्य कार्य अपनी पूंजी से कराएगा। फिर इसकी वसूली टोल टैक्स के माध्यम से करेगा। कार्यदायी संस्था 6 लेन निर्माण के अलावा एक्सप्रेस-वे किनारों पर ग्रीनबेल्ट विकसित, सुरक्षा इंतजामों से लेकर संरक्षा तक के लिए जिम्मेदार होगी।

ये भी पढ़ें -  कातिल पत्नी का कबूलनामा: पति को इसलिए दी खौफनाक मौत, बताया वो दर्द...जो हर रात सहन किया; पुलिस ने दिया कंधा

 


तीन एक्सप्रेस-वे वाला आगरा सूबे में पहला जिला
आगरा ग्वालियर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के साथ ही आगरा उत्तर प्रदेश में तीन एक्सप्रेस-वे वाला पहला जिला बन गया है। आगरा से नोएडा तक यमुना एक्सप्रेस-वे, आगरा से लखनऊ तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बन चुके हैं। ऐसे में आगरा प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी और निवेश आकर्षित करने में पहली पसंद भी बन गया है।

ये भी पढ़ें -   UP: ताजमहल पर आई ऐसी आफत...पर्यटकों में मची भगदड़, कोई मुंह ढक कर बैठा, तो किसी को लगानी पड़ी दौड़

यहीं बसाई जा रही नई टाउनशिप
ग्वालियर रोड स्थित ककुआ और भांडई में आगरा विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी नई टाउनशिप योजना 138 हेक्टेयर में बसाई जा रही है। अटलपुरम इसका नाम रखा गया है। इस आवासीय योजना में 4 हजार से अधिक भूखंड, भवन व अन्य सुविधाएं होंगी। एडीए इस योजना पर अब तक 700 करोड़ रुपये खर्च कर चुका है। करीब एक हजार करोड़ रुपये इसे विकसित करने में और खर्च होंगे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed