फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Guruji please pass otherwise I will remain a bachelor.

UP Board: 12वीं के छात्र ने लिखा- गुरुजी पास कर दीजिए, शादी होने वाली है; पास न हुआ तो रह जाऊंगा कुंवारा

Fri, 29 Mar 2024 07:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 29 Mar 2024 07:50 AM IST
सार

UP Board 2024: यूपी बोर्ड की 12वीं की एक उत्तर पुस्तिका में एक परीक्षार्थी ने लिखा है कि गुरुजी कृपया पास कर दीजिए। मेरी शादी होने वाली है। पास हो जाऊंगा तो ससुराल वालों के सामने लाज बच जाएगी, नहीं तो कुंवारा रह जाऊंगा...

 

विज्ञापन
Guruji please pass otherwise I will remain a bachelor.
जीआईसी में यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते परीक्षक। संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन जिले के चार केंद्रों पर चल रहा है। परीक्षा में पास होने के लिए छात्र-छात्राएं तरह-तरह की अपील कर रहे हैं। कक्षा 12 के एक छात्र ने इंटरमीडिएट अंग्रेजी की उत्तर पुस्तिका में लिखा कि गुरुजी पास कर देना नहीं तो कुंवारा रह जाऊंगा।
विज्ञापन


जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कार्य अंतिम दौर में है। जिले में राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी, जैन कॉलेज करहल, नर सिंह कॉलेज करहल में मूल्यांकन चल रहा है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों के सामने ऐसी कॉपियां भी आ रही हैं जिनमें छात्र तरह-तरह से परीक्षा में पास होने के लिए परीक्षकों से अनुनय, विनय कर रहे हैं।
विज्ञापन


करहल के एक मूल्यांकन केंद्र पर अंग्रेजी की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कर लौटे परीक्षक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आज उनके पास ऐसी कॉपी आई जिसमें छात्र ने लिखा था कि गुरुजी पास कर देना नहीं तो मैं कुंवारा रह जाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कितना मूल्यांकन रहा शेष
यूपी बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को हाईस्कूल की 23941 और इंटरमीडिएट की 18653 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि अब जिले में हाईस्कूल की 19404 और इंटरमीडिएट की 23518 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अवशेष बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed