फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gurucharan Yatra going from Delhi to Patna Sahib received a rousing welcome in Agra

Agra News: दिल्ली से पटना साहिब जा रही गुरुचरण यात्रा का आगरा में जोरदार स्वागत

Sat, 25 Oct 2025 02:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Gurucharan Yatra going from Delhi to Patna Sahib received a rousing welcome in Agra
गुरुचरण यात्रा
आगरा। दिल्ली से शुरू होकर पटना साहिब, बिहार तक जाने वाली गुरुचरण यात्रा शुक्रवार को आगरा पहुंची। यात्रा का सिकंदरा चौराहे और गुरुद्वारा गुरु का ताल में भव्य स्वागत किया गया। यहां आस्था का जनसैलाब दिखा। आतिशबाजी भी की गई। यात्रा शनिवार को सुबह 9 बजे यहां से आगे के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

दसवीं पातशाही श्रीगुरु गोविंद सिंह महाराज और खालसा पंथ की माता साहिब कौर के वस्त्र व जोड़े लेकर दिल्ली के गुरुद्वारा मोती बाग से शुरू हुई गुरु चरण यात्रा देर शाम आगरा पहुंची। सबसे पहले यात्रा का स्वागत सिकंदरा चौराहे पर सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल और राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने किया। उनके साथ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वागत करने के बाद भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि यात्रा के साथ गुरुद्वारा तक पैदल चले। इसके बाद यात्रा का गुरुद्वारा गुरु का ताल में भव्य स्वागत किया गया। चरण यात्रा में गुरु ग्रंथ साहिब महाराज की पालकी के साथ-साथ दसवीं पातशाही श्री गुरु गोविंद सिंह व माता साहिब कौर के वस्त्र व जोड़े विशेष तौर पर शामिल हैं। इन वस्त्रों व जोड़ों के दर्शनों के लिए कांच की बनी आकर्षण पालकी यात्रा में शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा गुरु का ताल के मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह गुरुद्वारे के समूह सेवक जत्थे के साथ यात्रा के स्वागत के लिए पहले से ही फरह स्थित टोल प्लाजा पर पहुंच गए थे। यहां से गुरु चरण यात्रा को गुरुद्वारा गुरु का ताल लाया गया।

संत बाबा प्रीतम सिंह ने बताया कि 25 अक्तूबर को सुबह 7 से 9 बजे तक गुरुद्वारा मंजी साहिब में कीर्तन समागम होगा। इसके तुरंत बाद यात्रा आगे के लिए रवाना होगी। यहां से यात्रा एटा, कासगंज, बदायूं, बरेली, लखनऊ, कानपुर व प्रयागराज समेत प्रदेश के अन्य जिलों से भ्रमण करते हुए बिहार में प्रवेश करेगी। यात्रा 31 अक्तूबर को पटना साहिब पहुंचकर समाप्त होगी।

-----------
स्वागत में ये भी रहे मौजूद

सिकंदरा चौराहे पर यात्रा के स्वागत में एमएलसी विजय शिवहरे, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, स्वीटी कालरा, महेश शर्मा, राहुल सागर, नवीन गौतम, सोनू कक्कड़, मीडिया प्रभारी रोहित कात्याल, पंकज पाठक आदि मौजूद रहे। वहीं, गुरुद्वारा गुरु का ताल पर स्वागत में उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परमिंदर सिंह, प्रधान कंवलदीप सिंह, जत्थेदार राजेंद्र सिंह, बाबा अमरीक सिंह, महंत हरपाल सिंह, ज्ञानी केवल सिंह, बंटी ग्रोवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed