फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Guru Tegh Bahadur was the chadar of Hind, martyred to save religion

हिंद की चादर थे गुरु तेग बहादुर, धर्म को बचाने को दी शहादत

Thu, 25 Nov 2021 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Guru Tegh Bahadur was the chadar of Hind, martyred to save religion
भोगांव। बुधवार को नगर के गुरुद्वारा में श्री गुरु तेगबहादुर देव का बलिदान दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु तेग बहादुर को हिंद की चादर कहा गया। हिंदू धर्म की रक्षा के लिए उन्होंने अपनी शहादत दी।
विज्ञापन

नगर के सिंधी गली स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में सिख संगत ने एकत्रित होकर श्री गुरुग्रंथ साहिब का पाठ किया। शब्द कीर्तन कर श्री गुरु तेगबहादुर देव की शहादत को याद किया। सरदार सोहन सिंह ने कहा हिंदू धर्म को बचाने लिए गुरु तेगबहादुर ने शहादत दी थी। कश्मीरी पंडितों की रक्षा करते हुए इस्लाम धर्म स्वीकार न करने पर मुगल शासक औरंगजेब ने यातनाएं देते हुए गुरुजी का सिर दिल्ली के शीशगंज में काट दिया था। उनकी शहादत के चलते उन्हें हिंद की चादर कहा गया। उसी स्थान पर सिखों ने शीश गंज गुरुद्वारे का निर्माण कराया। उन्होंने कहा लोगों को गुरुजी की शहादत से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर सरदार सतनाम सिंह, जोगेंद्र लाल अरोड़ा, हरबंश लाल अरोड़ा, मंजीत सिंह, नरेंद्र सलूजा, सहेंद्र लाल, दलजीत सिंह, सुरजीत सलूजा, संजीव अरोड़ा, दलजीत कौर, शालू, नीलम, रितिक, हरप्रीत, प्रवीणा अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed