फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Guru Nanak Dev's Prakash Utsav will be celebrated with pomp

Agra News: धूमधाम से मनाया जाएगा गुरुनानक देव का प्रकाश उत्सव

Fri, 15 Dec 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 15 Dec 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Guru Nanak Dev's Prakash Utsav will be celebrated with pomp
सोरोंजी। मेला मार्गशीर्ष अमृत कुंभ के दौरान 19 से 21 दिसंबर तक तीर्थनगरी का सिक्ख समाज गुरुनानक देव का 554वां प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाएगा। इस संबंध में गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की शुक्रवार को हुई बैठक के दौरान कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रबंधक बाबा तक्खा सिंह ने कहा कि तीर्थनगरी से सिक्ख समाज के गुरुओं का पुराना लगाव रहा है। 500 वर्ष पूर्व गुरुनानक देव ने तीर्थनगरी में प्रवास कर ज्ञान का उपदेश दिया था। सन 1641 में सिक्खों के छठवें गुरु हरगोविंद साहब तीर्थनगरी आए थे। वे यहां जिस स्थान पर रुके थे, उसी जगह पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा स्थित है। इस गुरुद्वारे में 87वां विशाल आयोजन किया जाएगा।बैठक में तीन दिवसीय आयोजन के दौरान होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। 19 दिसंबर को सुबह 8 बजे अखंड साहिब का पाठ, सुबह 10 से 1 बजे तक कीर्तन दरबार, 20 दिसंबर को सुबह 10 बजे कीर्तन दरबार, शाम 6 बजे रहिरास साहिब का पाठ होगा। 21 दिसंबर को सुबह 9 बजे गुरुद्वारा से विशाल शोभायात्रा नगर भ्रमण करेगी। इसमें गुरुजी से संबंधित आकर्षक झांकियां, अखाड़े, रागी जत्थे, नगर कीर्तन, आतिशबाजी प्रमुख आकर्षण होगा।इन कार्यक्रमों में जनपद के अलावा बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर, गुरुग्राम आदि स्थानों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed