फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Guru Nanak Dev's birth anniversary celebrated with pomp in Tundla

टूंडला में धूमधाम से मनाया गया गुरु नानकदेव का जन्मोत्सव

Sat, 20 Nov 2021 12:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Guru Nanak Dev's birth anniversary celebrated with pomp in Tundla
टूंडला के गुरुद्वारे में शबद कीर्तन श्रद्धालु व अरदास करते - फोटो : TUNDLA
टूंडला। नगर में गुरु नानकदेव का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सिख समाज ने गुरुद्वारे में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। शुक्रवार सुबह प्रभात फेरियां निकाली गईं और गुरु के अटूट लंगर का आयोजन किया गया। इस मौके पर रात में गुरुद्वारे पर आकर्षक सजावट की गई और युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की।
विज्ञापन

सिख समुदाय के संस्थापक गुरुनानक देव के 552वें जन्मदिवस पर नगर में विगत एक सप्ताह से सुबह निशान साहब की अगुवाई में प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं। वहीं प्रकाश पर्व पर विगत 17 नवंबर से आयोजित श्री अखंड पाठ साहब का समापन हुआ। इस मौके पर हुजरी रागी जत्था गुरुद्वारा टूंडला और आगरा मधुनगर के हरपाल सिंह हनी और उनके साथी ने शबद- कीर्तन किया। गुरुनानकदेव इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन

दोपहर तकरीबन एक बजे आगरा गुरुद्वारे के ग्रंथी हरभजन सिंह ने अरदास की और हुकुमनामा पढ़ा। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। शाम को गुरुद्वारे पर विशेष सजावट की गई और घरों पर भी दीपमाला की गई। शाम तकरीबन साढ़े सात बजे से रात साढ़े नौ बजे तक विशेष भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया और अंत में अरदास की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन के बाद सिख समाज के युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। गुरुद्वारा साहब कमेटी के प्रधान मनप्रीत सिंह कीर, सचिव सरदार मनमोहन सिंह काके, कोषाध्यक्ष बलवीर सिंह पम्मी, जसपाल सिंह, हरपाल सिंह बंसल, अमरजीत सिंह, जसवीर सिंह, हरी सिंह, सरदार सरनजीत सिंह, इंदरपाल सिंह, बलवीर सिंह, कुलविंदर सिंह, प्रतिपाल सिंह, अमित सैंकी, जौंटी, सनी, गुरुमुख सिंह, ओमी बलेचा, राहुल चक, रूपेश शुक्ला, राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed