{"_id":"68636315c608aa1e0408949a","slug":"guru-ka-tal-cut-on-delhi-highway-will-be-closed-this-week-traffic-system-will-change-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: दिल्ली हाईवे पर इसी सप्ताह बंद होगा गुरु का ताल कट, बदलेगी यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: दिल्ली हाईवे पर इसी सप्ताह बंद होगा गुरु का ताल कट, बदलेगी यातायात व्यवस्था
Tue, 01 Jul 2025 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 01 Jul 2025 09:54 AM IST
सार
आगरा मेट्रो के कार्य के चलते दिल्ली हाईवे पर इसी सप्ताह गुरुद्वारा कट बंद कर दिया जाएगा। यहां पर बैरिकेडिंग की जाएगी, इसके साथ ही संकेतक भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
गुरुद्वारा के सामने अस्थायी कट बनाने के लिए कार्य करती यूपीएमआरसी की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) इसी सप्ताह गुरुद्वारा कट को बंद कर बैरिकेडिंग कर देगा। इससे पहले बने कट को चालू कर दिया जाएगा। सोमवार को यूपीएमआरसी की टीम ने कट का निरीक्षण किया है। यहां संकेतक समेत अन्य कार्य किए जाने बाकी हैं।
यूपीएमआरसी के परियोजना निदेशक अरविंद राय ने बताया कि पहले कॉरिडोर के अंतिम तीन स्टेशन आईएसबीटी, गुरु के ताल और सिकंदरा एलिवेटेड हैं। इसमें आईएसबीटी स्टेशन का कार्य चल रहा है और ये सर्विस रोड पर बन रहा है। गुरुद्वारा पर बने कट पर ही स्टेशन बनना है। ऐसे में इसे इसी सप्ताह बंद कर दिया जाएगा।
इस कट से करीब 20 मीटर पहले ही नया कट बना दिया है। यहां संकेतक समेत अन्य जानकारी के लिए बोर्ड लगाए जाएंगे। पुराना कट बंद करने की जानकारी यातायात पुलिस को भी दे दी है। स्टेशन बननेे के बाद पुराना कट फिर से चालू हो जाएगा और नया बंद कर दिया जाएगा।