फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   guru Gobind Singh Birth

श्री गुरुगोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव पर निकली शोभायात्रा

Mon, 27 Jan 2020 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
guru Gobind Singh Birth
27एमएनपी-26-रविवार को प्रकाश उत्सव के तहत शहर में निकाली गई गुरु गोविंद सिंह की शोभायात्रा में शामि? - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब में रविवार को श्री गुरु गोविंद सिंह साहिब का प्रकाश उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान नगर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल विभिन्न अखाड़ों के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब पंजाबी कॉलोनी में रविवार को दोपहर एक बजे से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकली। शोभायात्रा में रुद्रपुर का विशाल इंटरनेशनल अखाड़ा व रंजीता अखाड़ा के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों का मन मोह लिया। इसके साथ ही शेर-ए-पंजाब ढोल भी शोभायात्रा में शामिल था। शोभायात्रा में शामिल इटावा, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, शिकोहाबाद, बदायूं की संगत ने विशेष सहयोग दिया। नगर भ्रमण के दौरान शोभायात्रा का कई जगह जोरदार स्वागत हुआ।
विज्ञापन

देर शाम शोभायात्रा पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब में पहुंची। यहां शबद कीर्तन सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें सिख समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भागेदारी की। सरदार भगत सिंह, सरदार हरवंश सिंह, सरदार महेंद्र सिंह, नरेंद्र कालड़ा, सरदार रविंद्र सिंह, राजेश चावड़ा, राजेश अरोड़ा, सरदार कुलदीप सिंह, सरदार इंद्रपाल सिंह, रोहित अरोड़ा, सरदार जनक सिंह, सरदार रंजीत सिंह, सरदार केयर सिंह, सरदार नाहर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद से फूलों की वर्षा के लिए बुलाए गए मेहमान
मुरादाबाद से फूलों की बारिश करने के लिए अलग विशेष मेहमान बुलाए गए। इन मेहमानों ने जगह-जगह शोभायात्रा पर फूलों की वर्षा की। फूलों की वर्षा भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही।

तीन हजार लोगों ने लंगर छका
श्री गुरुद्वारा साहिब में रविवार को लगाए गए लंगर में विभिन्न जिलों के करीब तीन हजार लोगों ने लंगर छका। बाहर से आए लोगों के लिए यहां विशेष इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed