मॉर्निंग वॉक के दौरान विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, हालत गंभीर
प्रोफेसर के परिवार वाले घटना के पीछे जमीनी रंजिश बता रहे हैं। गांव पोइया निवासी कुछ लोगों पर गोली मारने का आरोप है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के कालिंदी विहार में 100 फुटा रोड पर रविवार सुबह तकरीबन पांच बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आरके भारती को बाइक सवार दो बदमाशों ने तीन गोलियां मार दीं।
घटना के पीछे खंदौली के गांव पोइया स्थित 250 वर्ग गज जमीन का विवाद सामने आया है। देहली गेट के अस्पताल में भर्ती प्रोफेसर की हालत बेहद गंभीर है। उन्हें दो गोलियां पेट और एक जांघ में लगी है।
हेलमेट लगाए थे बदमाश
टेढ़ी बगिया निवासी भारती विश्वविद्यालय के समाज विज्ञान संस्थान में हैं। हेलमेट लगाए बदमाश उन्हें गोली मारने के बाद तेजी से शाहदरा की ओर भाग गए। एक राहगीर घायल प्रोफेसर को ऑटो से अस्पताल ले गया।
मौके पर पहुंचे एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि पुलिस पूरे इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बदमाशों की तलाश में तीन टीमें भी लगाई हैं।
परिचितों और दोस्तों से भी पूछताछ
इंस्पेक्टर ने बताया कि विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के परिचित और दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। हमले के पीछे विश्वविद्यालय से जुड़ा कोई पुराना विवाद होने की भी आशंका है। पुलिस कई बिंदुुओं पर जांच कर रही है।
कुलपति पर दर्ज कराया था केस
इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रोफेसर का 11 साल पहले तत्कालीन कुलपति से विवाद हुआ था। उन्होंने कुलपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। इस पर उन्हें निलंबित किया गया था। कुछ समय बाद वह बहाल हो गए थे। इस कारण पुलिस विश्वविद्यालय से जुड़े विवाद भी खंगाल रही है।
यह भी पढ़ें: कोख के सौदागर: बेटे गायब...बेटियों का सौदा, सरगना नीलम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा