फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gunda tax trader

व्यापारी से मांगी गई 50 हजार की रंगदारी

Thu, 13 Oct 2022 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
gunda tax trader
कुरावली। गांव नगला इमलिया निवासी एक व्यापारी से 50 हजार की रंगदारी मांगी जा रही है, ऐसा न करने पर उसे धमकी भी दी गई है। धीरेंद्र राजपूत ने बताया कि वह तहसील के पास राज मोटर्स के नाम से बाइक एजेंसी है। मंगलवार की शाम करीब चार बजे थाना बिछवां क्षेत्र के गांव अंजनी निवासी नामजद अपने साथियों के साथ प्रतिष्ठान पर आया। दुकान के कर्मचारियों से उनके बारे में पूछताछ करने लगा। कर्मी ने बताया कि वह फर्रुखाबाद गए हुए हैं। इसी बात पर नामजद भड़क गया और गालीगलौज करते हुए कहा कि मालिक से कह देना कि 50 हजार रुपया पहुंचा दे। वरना वह कुरावली में कारोबार नहीं कर पाएगा। धीरेंद्र के फोन पर रंगदारी मांगते हुए धमकी दी गई। पीड़ित की ओर से थाना में तहरीर दी गई है। बताया कि वह लोग स्कार्पियो छीनने की धमकी भी दे रहे हैं। वह रात के समय भी कैश लेकर जाते हैं, उनके साथ कभी कोई वारदात अंजाम दे सकता है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed