फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gujarat tourist's lost bag safely returned

Agra News: गुजरात के पर्यटक का खोया बैग सुरक्षित लौटाया

Tue, 10 Mar 2026 02:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Gujarat tourist's lost bag safely returned
आगरा। ताजमहल की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने ईमानदारी और मुस्तैदी की मिसाल पेश की है। सूरत से ताजमहल देखने आए सूरत निवासी शेख लोटन का कीमती सामान से भरा बैग पश्चिमी गेट स्थित टिकट काउंटर पर खो गया, जिसे ताज सुरक्षा पुलिस की टीम ने कुछ ही घंटों में खोजकर वापस लौटा दिया। बैग पाकर पर्यटक के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने आगरा पुलिस का आभार व्यक्त किया। शेख लोटन ने बताया कि ऑनलाइन टिकट लेते समय वह अपना बैग भूल गए और ताज के अंदर चले गए। जब बाहर आए तो बैग गायब देख उनके होश उड़ गए। बैग में एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। उन्होंने पश्चिमी गेट पर तैनात प्रभारी उपनिरीक्षक शिवराज सिंह को सूचना दी, जिस पर टिकट खिड़की के पास ही बैग मिल गया। पुलिस ने तत्काल पर्यटक को साथ ले जाकर बैग की शिनाख्त कराई और सारा सामान उनके सुपुर्द कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed