फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Guides will face action if they take tourists to hotels and showrooms for shopping.

Agra News: पर्यटकों को होटल और शोरूम में खरीदारी कराने ले जाने पर गाइडों पर होगी कार्रवाई

Fri, 10 Jul 2026 02:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Guides will face action if they take tourists to hotels and showrooms for shopping.
गाइडों को जानकारी देते एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर
आगरा। कोई गाइड किसी पर्यटकों को होटल या शोरूम में खरीदारी करने ले जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पर्यटक की शिकायत पर न सिर्फ प्राथमिकी दर्ज होगी बल्कि लाइसेंस निलंबन की रिपोर्ट भेजी जाएगी। यह बात बृहस्पतिवार को एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने टूरिस्ट गाइड्स के साथ बैठक में कही।
विज्ञापन

एसीपी ताज सुरक्षा ने बताया कि ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा स्मारक पर बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। कई बार पर्यटकों के साथ धोखाधड़ी की शिकायतें मिलती हैं। इसको देखते हुए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ताजमहल के पश्चिमी गेट पार्किंग के पास स्थित गाइडों की कैनोपी पर बैठक की गई। कहा गया कि पर्यटक गाइड पर सबसे ज्यादा भरोसा करता है। रजिस्टर्ड और स्टेट गाइड पर्यटकों को स्मारक का भ्रमण कराने के बाद दुकानों पर बहाने से ले जाते हैं। कई बार पर्यटकों की शिकायतें भी मिलती हैं। पर्यटक स्वयं किसी दुकान या अन्य शोरूम पर जाना चाहता है तो भी गाइड साथ नहीं जाएगा। सही गाइड को आईडी और लाइसेंस की कॉपी रखना अनिवार्य होगा। इनके बिना पर्यटक के साथ मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed