फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   guide went to Mathura and handed over bag of tourist lost in Fatehpur Sikri Memorial

Agra: सीकरी स्मारक में गुम हुआ पर्यटक का बैग, गार्ड ने ढूंढा; गाइड ने मथुरा पहुंच चुके परिवार को जाकर सौंपा

Sat, 18 Nov 2023 07:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Nov 2023 07:15 PM IST
सार

आगरा के फतेहपुर सीकरी स्मारक में पर्यटक का बैग गुम हो गया। गार्ड को मिला तो गाइड को सौंप दिया। गाइड ने मथुरा पहुंच चुके परिवार को जाकर सौंप दिया। 

विज्ञापन
guide went to Mathura and handed over bag of tourist lost in Fatehpur Sikri Memorial
फतेहपुर सीकरी स्मारक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। वह जिले के विभिन्न स्मारकों में घूमने के लिए भी जाते हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को फतेहपुर सीकरी में स्मारकों के अवलोकन के लिए आई मुंबई की पर्यटक का बैग गुम हो गया। हालांकि यह सुरक्षा गार्ड की सतर्कता से कुछ समय बाद मिल गया। गुम बैग को सुरक्षा गार्ड ने गाइड को सौंपा है।                            

विज्ञापन


बता दें मुंबई की निवासी भाग्यश्री कलन्जुकर अपने परिजनों के साथ शुक्रवार को सीकरी में स्मारकों का अवलोकन कर रही थी । इसी दरमियान उनका बैग कहीं गुम हो गया। पर्यटक को काफी खोजबीन के बाद भी बैग नहीं मिलने पर वह अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mathura: चुनाव से पूर्व मोदी को सुहाती ब्रज की भूमि, बांके बिहारी का आशीर्वाद लेकर दे सकते हैं बड़ी सौगात
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस संबंध में अपने गाइड मेहराजुद्दीन को बताया। यह बात गाइड ने सुरक्षा गार्ड कमांडर नागेंद्र सिंह को बताया। इसके बाद स्मारक में ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा गार्ड संतोष कुमार ने बताया कि बैग उसको मिला है। पर्यटक के गुम बैग को सुरक्षा गार्ड ने पर्यटक से वार्ता करके उनके गाइड को सौंप दिया।

यह भी पढ़ेंः-  Mathura: पटाखा बाजार अग्निकांड मामला, बच्ची और किशोर सहित तीन और ने तोड़ा दम; अब तक 10 लोगों की हो चुकी मौत         

गाइड मेहराजुद्दीन द्वारा पर्यटक के बैग को मथुरा में मौजूद पर्यटक के पास जाकर उन्हें सौंप दिया गया। इस पर पर्यटक व उनके परिवार ने गाइड एवं सुरक्षा गार्ड की ईमानदारी की प्रशंसा की। उनके नेक काम की सराहना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed