फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   guards were beaten with sticks and bled

Agra News: फैक्टरी में घुसे चोर...सरियों से पिटाई कर सिक्योरिटी गार्डों को किया लहूलुहान, दो की हालत गंभीर

Thu, 13 Nov 2025 12:00 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 13 Nov 2025 12:00 AM IST
सार

चोर दीवार फांदकर फैक्टरी में घुस आए। इसके बाद सरियों से हमला कर सुरक्षा गार्डों को लहूलुहान कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
guards were beaten with sticks and bled
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के नारायच स्थित फैक्टरी नंबर-46 में मंगलवार देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। ढलाई कारखाने में तैनात दो सिक्योरिटी गार्डों पर चोरों ने सरियों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन


फैक्टरी नंबर-46 में रात्रि सुरक्षा का जिम्मा पुष्पेंद्र और गिरीश के पास था। पुष्पेंद्र के बेटे नितिन ने बताया कि रात करीब 1 बजे दो अज्ञात चोर दीवार फांदकर फैक्टरी में घुस आए। उन्होंने उसके पिता पुष्पेंद्र और उनके साथी गिरीश पर सरियों से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया। 
विज्ञापन


पुष्पेंद्र का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के समय पुष्पेंद्र का बेटा नितिन आगरा में ही था। वह अहमदाबाद में नौकरी करता है। बीमार बेटे के इलाज के लिए मंगलवार को ही आगरा आया था। मैनेजर अनुराग प्रताप सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना ट्रांस यमुना में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल डीसीपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed