{"_id":"66052b516f62eec06608a93c","slug":"guard-dies-who-injured-in-accident-on-highway-in-agra-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: हाईवे पर हादसे में घायल गार्ड ने तोड़ा दम, गलत दिशा से आई कार ने बाइक में सामने से मारी थी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: हाईवे पर हादसे में घायल गार्ड ने तोड़ा दम, गलत दिशा से आई कार ने बाइक में सामने से मारी थी टक्कर
Thu, 28 Mar 2024 02:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:38 PM IST
सार
हाईवे पर हादसे में घायल गार्ड ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गलत दिशा से आई कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी थी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
गलत दिशा से आई कार ने बाइक में सामने से मारी टक्कर
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में दो दिन पहले कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल युवक को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसा न्यू आगरा थाना क्षेत्र के खंदारी फ्लाईओवर पर हुआ था।
विज्ञापन
सिकंदरा के केके नगर निवासी विनोद सिंह भदौरिया (52) सुरक्षा गार्ड थे। परिजन ने बताया कि मंगलवार शाम वह पत्नी के साथ बाइक से बल्केश्वर गए थे। विनोद कुछ जरूरी काम से वहां रुक गए। उनकी पत्नी घर आ गईं। रात करीब 8 बजे लौटते समय गलत दिशा से आई कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। बुधवार तड़के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
न्यू आगरा थाना प्रभारी का कहना है कि बाइक चालक हाईवे पर गलत दिशा में जा रहा था। सिकंदरा की तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दी। कार को पकड़ लिया गया है। तहरीर के मुताबिक जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन