{"_id":"69a4a7506dc06be4820e69cc","slug":"gst-team-raided-the-warehouse-of-a-gutkha-dealer-in-jagner-agra-news-c-421-1-ag11015-2658-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: गुटखा कारोबारी के गोदाम पर जीएसटी टीम ने मारा छापा, कार्रवाई से रही अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: गुटखा कारोबारी के गोदाम पर जीएसटी टीम ने मारा छापा, कार्रवाई से रही अफरा-तफरी
Mon, 02 Mar 2026 09:55 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 09:55 AM IST
सार
गुटखा कारोबारी के गोदाम पर जीएसटी टीम ने छापा मारकर गुटखे से भरी कैंटर गाड़ी जब्त की। मौके पर दस्तावेजों की जांच की गई।
विज्ञापन
जीएसटी टीम की गाड़ियां।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के जगनेर में विधोली रोड स्थित गुटखा कारोबारी के गोदाम पर रविवार को जीएसटी टीम ने छापा मारा। टीम ने मौके से गोदाम के बाहर खड़ी गुटखे से भरी एक कैंटर गाड़ी को पकड़ लिया। कार्रवाई की सूचना पर व्यापारियों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
रविवार दोपहर जीएसटी टीम ने कारोबारी की बताई जा रही कैंटर गाड़ी संख्या UP80 DT 7805 को रोककर कब्जे में ले लिया। टीम ने मौके पर ही गुटखा से संबंधित बिल और अन्य संबंधी दस्तावेजों की गहनता से जांच शुरू की। जीएसटी की तीन गाड़ियां मौके पर टीम के सदस्यों को लेकर पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
संबंधित विभाग के अधिकारी दोपहर से लेकर शाम तक मौके पर मौजूद रहे। कुछ महीने पहले भी इसी गोदाम पर जीएसटी टीम ने कार्रवाई की थी। जीएसटी के अधिकारियों ने छापे के बारे में चुप्पी साध ली है। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों द्वारा भेजी गई टीम जांच कर रही है। जब कार्रवाई पूरी हो जाएगी, उसके बाद ही कुछ जानकारी दी जा सकेगी।