Agra: रामा स्टील पर जीएसटी सर्वे, व्यवधान डालने पर टीम ने व्यापारी को पकड़ पुलिस को सौंपा, हंगामा
व्यापारियों और जीएसटी टीम के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। इस दौरान टीम ने व्यापारी नरेंद्र मंगल को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। इससे व्यापारी आक्रोशित हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के राजपुर चुंगी स्थित रामा स्टील पर स्टेट जीएसटी की एसआईबी टीम ने छापा मारा। राजेश्वर मंदिर केपास रामा स्टील के प्रतिष्ठान पर कार्रवाई के दौरान व्यापारी और अधिकारियों में नोकझोंक शुरू हो गई। व्यापार मंडल के पदाधिकारी पहुंचे तो एसआईबी अधिकारियों ने व्यवधान डालने पर लोहा व्यापार समिति के उपाध्यक्ष नरेंद्र मंगल को पकड़कर सदर बाजार थाने पर भेज दिया। इस पर व्यापारियों ने हंगामा किया। रात में उन्हें छोड़ दिया गया। हालांकि एसआईबी की कार्रवाई जारी रही।
जीएसटी टीम से हुई नोंकझोक
राजपुर चुंगी पर मंगलवार दोपहर में जीएसटी के छापे के दौरान पहुंचे व्यापार संगठन पदाधिकारी को पुलिस को सौंपने पर हंगामा हो गया। आगरा व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने पदाधिकारी राजेश अग्रवाल, तरुण सिंह, रणवीर सिंह और मुकेश अग्रवाल को भेजा। व्यापारियों और जीएसटी टीम के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद व्यापार मंडल ने एडीशनल कमिश्नर ग्रेड वन एके सिंह और ज्वाइंट कमिश्नर केएन पाल से वार्ता की।
वार्ता के बाद नरेंद्र मंगल को पुलिस ने छोड़ दिया। जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1 ने भरोसा दिलाया कि विभाग उनकेखिलाफ कार्रवाई नहीं करेगा। व्यापार मंडल विभाग व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि वह कर चोरों केसाथ नहीं है, पर व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं सहेंगे। विभाग सर्वे करे, पर दुर्व्यवहार और उत्पीड़न नहीं सहा जाएगा।