फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   GST survey on Mainpuri's Munimji cold storage ends after 40 hours

UP: मैनपुरी के मुनीम जी कोल्ड स्टोरेज पर जीएसटी का सर्वे 40 घंटे बाद हुआ समाप्त, वापस लौटे अधिकारी

Fri, 04 Aug 2023 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 04 Aug 2023 12:04 AM IST
सार

भोगांव रोड स्थित मुनीम जी कोल्ड स्टोरेज एंड आइस फैक्टरी में मंगलवार की सुबह 10 बजे सात गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची जीएसटी टीम के सदस्यों ने सर्वे शुरू किया था। जीएसटी टीम ने मालिक और प्रबंधक की मौजूदगी में अभिलेखों की जांच शुरू की। 
 

विज्ञापन
GST survey on Mainpuri's Munimji cold storage ends after 40 hours
GST - फोटो : Istock

विस्तार

मैनपुरी में जीएसटी की सेंट्रल टीम का भोगांव रोड स्थित मुनीम जी कोल्ड स्टोरेज एंड आइस फैक्टरी में चल रहा सर्वे 40 घंटे बाद समाप्त हो गया। सर्वे पूरा करने के बाद रात एक बजे सर्वे टीम के अधिकारी वापस लौट गए। सूत्रों की मानें तो सर्वे टीम के अधिकारी अपने साथ कुछ अभिलेख और दस्तावेज भी ले गए हैं।

विज्ञापन


भोगांव रोड स्थित मुनीम जी कोल्ड स्टोरेज एंड आइस फैक्टरी में मंगलवार की सुबह 10 बजे सात गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची जीएसटी टीम के सदस्यों ने सर्वे शुरू किया था। जीएसटी टीम ने मालिक और प्रबंधक की मौजूदगी में अभिलेखों की जांच शुरू की। टीम के सदस्यों द्वारा शुरू की गई जांच बुधवार की रात तक चली। टीम ने जांच के दौरान अभिलेखों का आपस में मिलान किया है। बुधवार की रात एक बजे टीम का सर्वे समाप्त हो गया। सर्वे समाप्त होने के बाद टीम के अधिकारी वापस चले गए। सर्वे पूरा होने के बाद ही कर्मचारियों को बाहर जाने दिया गया। सूत्रों की मानें तो 40 घंटे तक चले सर्वे में टीम ने अभिलेखों का मिलान करके प्रबंधक से अभिलेखों के आधार पर पूछताछ भी की। जाते समय टीम अपने साथ कुछ दस्तावेज और अभिलेख भी ले गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: सड़क किनारे खड़ा होकर पेशाब कर रहा था सिपाही, ऐसे आई मौत; नहीं होगा यकीन

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में ही कर्मचारी चले गए घर

जीएसटी की सेंट्रल टीम का सर्वे पूरा होने तक किसी को अंदर बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। टीम के सदस्यों ने सभी के मोबाइल कब्जे में ले लिए। सर्वे पूरा होने के बाद ही कोल्ड स्टोर का मुख्य द्वार खोला गया। टीम के जाते ही 40 घंटे से कोल्ड के अंदर रहे कर्मचारी रात में ही अपने घरों को चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed