फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   GST should be reduced on insurance, holders should get benefits

Agra News: बीमा पर घटाई जाए जीएसटी, धारकों को मिले लाभ

Tue, 10 Sep 2024 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 10 Sep 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
GST should be reduced on insurance, holders should get benefits
घिरोर। लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लियाफी का अभिकर्ता महासम्मेलन एवं प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन रामलीला मैदान में हुआ। इसमें बीमा अभिकर्ताओं के साथ ही बीमाधारकों के हितों को लेकर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

लियाफी के जिलाध्यक्ष जैसीराम यादव ने बताया कि अभिकर्ताओं के महासम्मेलन के माध्यम से बीमा अभिकर्ताओं को उनके अधिकारों और हितों के बारे में जागरूक होना जरूरी है। शाखा में 1300 अभिकर्ता हैं। जिला सचिव श्याम कुमार दुबे ने संगठन से अभिकर्ताओं को जुडऩे को कहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर शर्मा ने अभिकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संगठन लगातार अभिकर्ताओं के साथ ही बीमाधारक के हितों के लिए भी संघर्षरत है। जीएसटी घटाने को लेकर भी संगठन लगातार मांग करता आ रहा है। इसके बाद भी एलआईसी में इंश्योरेंस कराने पर जीएसटी लग रही है। संगठन सरकार से बीमा पर बोनस बढ़ाकर जीएसटी घटाने की मांग कर रहा है ताकि उपभोक्ताओं को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार, सहायक शाखा प्रबंधक विवेक दुबे, विकास अधिकारी गौरव कुमार, सुरेश चंद्र शिरोमणि, ताराचंद्र, विजेंद्र यादव, दिनेश प्रधान, श्याम किशोर यादव, रंजीत कुमार, मनोज शाक्य मौजूद रहे। संचालन दिगेंद्र मिश्रा ने किया। अध्यक्षता अशोक गुप्ता ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed