{"_id":"65b55bee54143885ed0f1eb6","slug":"gst-related-information-given-to-kiln-traders-kasganj-news-c-175-1-agr1054-110404-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भट्ठा कारोबारियों को दी गई जीएसटी संबंधी जानकारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भट्ठा कारोबारियों को दी गई जीएसटी संबंधी जानकारियां
Sun, 28 Jan 2024 01:09 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 28 Jan 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। राज्य कर विभाग ने शनिवार को मेगा सेमिनार का आयोजन किया। इस सेमिनार में भट्ठा कारोबारियों को जीएसटी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही समय पर नियमित रूप से टैक्स रिटर्न दाखिल करने के बारे में बताया गया।संयुक्त आयुक्त राज्य कर विभा पांडे ने भट्ठा स्वामियों से कहा कि वे नियमित रूप से टैक्स रिटर्न समय से दाखिल करें। संयुक्त आयुक्त गुलाबचंद्र ने भट्ठा स्वामियों को जीएसटी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वह अपने खातों को पारदर्शी रखें। उन्होंने कहा कि भविष्य में बैंकिंग लेनदेन डिजिटली होंगे। उपायुक्त राज्य कर चंद्रशेखर ने कहा कि भट्ठा व्यवसायियों की जो भी समस्याएं हैं उनका समाधान किया जाएगा। सेमिनार में उपायुक्त राज्य कर प्रद्युम्न कुमार गुप्ता, सहायक आयुक्त इम्तियाज सिद्दीकी, सहायक आयुक्त सचल दल सत्यप्रकाश ने भी कारोबारियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उनकी समस्याओं का सेमिनार में निस्तारण किया।
सभी भट्ठा स्वामियों से आह्वान किया कि वे माल निकासी करने पर टैक्स, इन्वाइस एवं चालान का प्रयोग अवश्य करें। इस दौरान भट्ठा एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र गर्ग, महासचिव राकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल, अधिवक्ता साकेत बिंदल, राज्य कर अधिकारी कृष्णकांत चौहान, विकास कौशिक, मुकुट वार्ष्णेय जान मोहम्मद मौजूद रहे।