फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   GST Department Employee Missing for 18 Years, Final Notice Issued; Job May Be Terminated

कहां है अमीन?: 18 साल से नहीं है कोई खबर, अब जारी हुआ अंतिम नोटिस; नहीं आया तो जाएगी नौकरी

Wed, 02 Sep 2026 10:25 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 02 Sep 2026 10:25 AM IST
सार

आगरा के राज्य कर विभाग में तैनात संग्रह अमीन धर्मप्रकाश 2008 से बिना सूचना लगातार अनुपस्थित है और अब तक विभाग में वापस नहीं आया। विभाग ने अंतिम नोटिस जारी कर 15 दिन में पेश होकर स्पष्टीकरण देने को कहा है, ऐसा नहीं करने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
GST Department Employee Missing for 18 Years, Final Notice Issued; Job May Be Terminated
सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के जयपुर हाउस स्थित राज्य कर विभाग (एसजीएसटी) में तैनात एक संग्रह अमीन पिछले 18 वर्षों से रहस्यमयी ढंग से लापता है। विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को उसके खिलाफ अंतिम सार्वजनिक नोटिस जारी किया है । 15 दिन के भीतर कार्यालय में उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। तय समय पर पेश न होने पर एकतरफा सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त राज्य कर अजित कुमार ने बताया कि नगला खेरिया कमाल खां निवासी संग्रह अमीन धर्मप्रकाश ने फरवरी 1992 में कार्यभार ग्रहण किया था। वह फरवरी 2008 से बिना किसी पूर्व सूचना के विभाग से लगातार अनुपस्थित है। उसका अंतिम वेतन भी फरवरी 2008 में ही निकला था। जुलाई 2025 में उसके पते पर स्पीड पोस्ट से नोटिस भेजा गया था, लेकिन वह वहां नहीं मिला।
विज्ञापन


अब विभाग ने स्पष्ट किया है कि कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन के मामले में धर्मप्रकाश को 15 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे तक या उससे पहले किसी भी कार्यदिवस पर संयुक्त आयुक्त कार्यालय जयपुर हाउस में स्वयं उपस्थित होना होगा। यदि वह नहीं आता है, तो माना जाएगा कि उसे कुछ नहीं कहना है और अग्रिम कठोर कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed