{"_id":"69c601ac6bdaa8347f0d3594","slug":"grp-returns-tourist-s-lost-bag-with-ten-thousand-cash-near-taj-mahal-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: ताज घूमने आई पर्यटक का खोया बैग, जीआरपी ने लौटाया; 10 हजार नकद समेत सामान सुरक्षित मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ताज घूमने आई पर्यटक का खोया बैग, जीआरपी ने लौटाया; 10 हजार नकद समेत सामान सुरक्षित मिला
Fri, 27 Mar 2026 09:33 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 27 Mar 2026 09:33 AM IST
सार
ताजमहल घूमने आई महिला पर्यटक का ऑटो में छूटा बैग जीआरपी ने तत्परता से बरामद कर लिया। बैग में मौजूद 10 हजार रुपये नकद सहित सभी सामान सुरक्षित लौटाने पर पर्यटक ने पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन
ताज घूमने आई पर्यटक का खोया बैग, जीआरपी ने लौटाया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ताजमहल घूमने आई वाराणसी निवासी महिला पर्यटक का ऑटो में छूटा बैग जीआरपी आगरा कैंट ने तत्परता दिखाते हुए बरामद कर लिया। बैग में 10 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, कपड़े, चार्जर व कॉस्मेटिक का सामान था।
बृहस्पतिवार को गश्त के दौरान औरंगाबाद सराय, थाना सिगरा निवासी महिला ने पुलिस को सूचना दी। उसने बताया कि वह अपने मित्र के साथ ताजमहल देखने आई थी और उसका लेडीज बैग एक ऑटो में छूट गया है। इस पर पुलिस टीम ने तुरंत ऑटो स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू की।
ऑटो चालकों से पूछताछ के बाद बैग का पता लगा लिया गया और सुरक्षित पर्यटक को सौंप दिया गया। सामान सकुशल मिलने पर महिला ने जीआरपी टीम का आभार जताया।