फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   GRP constables were made to sit in the police station in Gwalior and extorted money

Agra News: जीआरपी सिपाहियों को ग्वालियर में थाने में बैठाया, की वसूली

Fri, 15 Aug 2025 02:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
GRP constables were made to sit in the police station in Gwalior and extorted money
आगरा। कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में यात्री और टीटीई के बीच विवाद हुआ। इसके बाद जीआरपी स्क्वाॅड के दो सिपाहियों से यात्री और उसके परिजन ने ग्वालियर स्टेशन पर मारपीट की। मामला जब ग्वालियर के जीआरपी थाने पहुंचा तो आरोप है कि आगरा के दोनों सिपाहियों को धमकाकर छोड़ने की एवज में रकम ली गई।
विज्ञापन

इस मामले में आगरा जीआरपी की ओर से यात्री प्रदीप के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज हुआ है। ग्वालियर जीआरपी थाने के दोनों सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी जीआरपी भोपाल को लिखा गया है। जीआरपी थाना आगरा कैंट में प्रभारी विकास सक्सेना ने बताया कि कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में जनरल टिकट लेकर ग्वालियर निवासी यात्री प्रदीप भदौरिया नई दिल्ली से ट्रेन के स्लीपर कोच में यात्रा कर रहा था।
विज्ञापन

ट्रेन में टीटीई सुरजन सिंह ने यात्री की टिकट मांगी। उसने जनरल टिकट दिखाई तो टीटीई ने कहा कि आपके ऊपर 350 रुपये का जुर्माना लगेगा। प्रदीप ने 200 रुपये नगद दिए। वहीं उसने आरोप लगाया कि टीटीई ने 150 रुपये पेटीएम पर मांगे, इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट होने पर टीटीई ने जीआरपी स्क्वाॅड को सूचना देकर बुलाया। इस पर जीआरपी के तीन सिपाही ट्रेन में पहुंचे और यात्री प्रदीप को पकड़ लिया। इसके बाद प्रदीप ने ग्वालियर स्टेशन पर पहले से ही अपने परिजन को फोन कर बुला लिया। जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर रुकी यात्री प्रदीप और उसके परिजन ने जीआरपी सिपाही अजय और गौरव से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्हें ग्वालियर के जीआरपी थाने में ले गए। आरोप है कि थाने में दोनों सिपाहियों से समझौते के नाम 20 हजार रुपये ले लिए गए।



आगरा जीआरपी के दोनों सिपाहियों को ग्वालियर के जीआरपी थाने में रात 12:30 बजे से सुबह 11:00 बजे तक बैठा कर रखा गया। जब आगरा से जीआरपी टीम गई तब जाकर उनको मुक्त कराया। इस मामले में जीआरपी एसपी भोपाल को आरोपी सिपाहियों पर कार्रवाई के लिए लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed