{"_id":"66801d1f01e5e8162e0b088e","slug":"grp-and-rpf-seized-huge-amount-of-cash-at-station-in-agra-had-to-install-machine-to-count-it-2024-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जीआरपी और आरपीएफ ने स्टेशन पर पकड़े नोटों से भरे बैग, गिनने के लिए लगानी पड़ी मशीन; निकला इतना कैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जीआरपी और आरपीएफ ने स्टेशन पर पकड़े नोटों से भरे बैग, गिनने के लिए लगानी पड़ी मशीन; निकला इतना कैश
Sat, 29 Jun 2024 08:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 29 Jun 2024 08:11 PM IST
सार
जीआरपी और आरपीएफ ने स्टेशन पर बड़ी मात्रा में कैश पकड़ा। इसे गिनने के लिए मशीन लगानी पड़ी। लगातार गिनती जारी है। दो आरोपी हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी देतीं अशुमा दीक्षित, एडिशनल कमिश्नर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में राजा मंडी स्टेशन से आरपीएफ, जीआरपी की संयुक्त टीम ने दो तस्करों को 1,51,68,500 रुपये की नकदी के साथ पकड़ा है। ये रुपये लेकर दिल्ली से सामान लेने के लिए जा रहे थे। आयकर की टीम भी पहुंच गई और रकम जब्त कर ली। रुपये गिनने के लिए दो मशीनें लगानी पड़ीं।
आरपीएफ इंस्पेक्टर शिशिर कुमार झा ने बताया कि सुबह करीब 9:50 बजे राजामंडी स्टेशन पर जांच कर रहे थे। प्लेटफार्म नंबर एक पर दो व्यक्ति संदिग्ध हालत में दिखे। दोनों के पास काले बैग थे। सख्ती से पूछने पर अपने नाम अनुज परिहार (40) निवासी गंज मोहल्ला, फिरोजाबाद और अंकित गुप्ता (34) निवासी मोहल्ला कुआंखेड़ा फतेहाबाद बताया। इनको पकड़ कर बैग की तलाशी ली तो ये नोटों से भरे थे।
विज्ञापन
आरपीएफ इंस्पेक्टर शिशिर कुमार झा ने बताया कि सुबह करीब 9:50 बजे राजामंडी स्टेशन पर जांच कर रहे थे। प्लेटफार्म नंबर एक पर दो व्यक्ति संदिग्ध हालत में दिखे। दोनों के पास काले बैग थे। सख्ती से पूछने पर अपने नाम अनुज परिहार (40) निवासी गंज मोहल्ला, फिरोजाबाद और अंकित गुप्ता (34) निवासी मोहल्ला कुआंखेड़ा फतेहाबाद बताया। इनको पकड़ कर बैग की तलाशी ली तो ये नोटों से भरे थे।
विज्ञापन
इस पर आयकर अधिकारियों को भी सूचना दी। इनको आगरा कैंट स्टेशन लेकर जाया गया। रुपये गिनने के लिए आयकर टीम ने दो मशीनें लगाईं। करीब 4 घंटे में रुपये गिने गए। इसमें अनुज के बैग से 84,68,500 रुपये और अंकित के बैग से 67,00000 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में इन्होंने बताया कि रुपये आगरा के साेनू के हैं। दिल्ली सामान लेने जा रहे थे। इनके पास कागजात भी नहीं थे। आयकर की टीम ने धनराशि जब्त कर ली है।