फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Groups of kanwariyas going from pilgrimage town to Bhole's consecration

Agra News: तीर्थनगरी से भोले के अभिषेक को जा रहे कांवड़ियों के जत्थे

Fri, 11 Aug 2023 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 11 Aug 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Groups of kanwariyas going from pilgrimage town to Bhole's consecration
सोरोंजी। सावन मास के छठें सोमवार को महादेव का पवित्र गंगाजल से अभिषेक करने के लिए कांवड़ियों के जत्थे रवाना हो रहे है। तीर्थनगरी के लहरा घाट से गंगाजल सजी हुई कांवड़ में रखकर भोला तेरी बम के जयकारे लगाते हुए रवाना हो रहे हैं। उनके जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
विज्ञापन

राजस्थान एमपी के विभिन्न गांव कस्बों से आई कांवड़ियों की टोलियां गंगा घाटों लहरा व हरि की पौड़ी पर गंगा मैया व शिव महिमा के गीत गाती हुई कांवड़ सजाने में तल्लीन नजर आ रही हैं। कांवड़ सजाने का सामान बेचने वाले दुकानदार अच्छी हो रही बिक्री से खुश नजर आ रहे हैं। कांवड़िए तीर्थ पुरोहितो की बहियों में अपनी आमद दर्ज कराने के बाद तीर्थनगरी के प्राचीन शिवालयों लहरेश्वर, योगेश्वर, सोमेश्वर आदि में गंगा जल चढाने के बाद अपनी कांवड़ यात्रा प्रारंभ करते हैं। गंगा से गंगाजली में गंगाजल ले जाकर शिवालयों में पहुंचकर भोले का गंगाजल से अभिषेक करेंगे।
विज्ञापन


कांवड़ियों की बात:

- 31 लीटर गंगाजल तिरंगा लिपटे कलशों में भरकर धौलपुर तक की यात्रा कर रहे हैं। धौलपुर में प्राचीन माता मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। - भगवती, धौलपुर।

- हर वर्ष सावन मास में सोरोंजी से धौलपुर की कांवड़ यात्रा निकालते है। इस वर्ष परंपरागत कांवड़ ले जाने के बजाय कलशों में भरकर गंगाजल के जा रहे हैं। - रामशंकर, धौलपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed