फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Groups of devotees carrying Gangajal

Agra News: गंगाजल ले जा रहीं कांवड़ियों की टोलियां

Thu, 10 Jul 2025 01:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 10 Jul 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Groups of devotees carrying Gangajal
सोरोंजी में लहरा की तलहटी से निकलती कांवड़ियों की टोली ।
सोरोंजी (कासगंज)। सावन मास लगने से पहले ही कांवड़ियों की टोलियां लहरा घाट से गंगाजल भरकर ले जाने लगी हैं। बम बम भोले के जयकारे लगाते हुए कांवड़ियों की टोलियां अपूर्व उत्साह के साथ रवाना हुई। राजस्थान और मध्यप्रदेश के दूरदराज जिलों से कांवड़ियां मंगलवार सुबह ही तीर्थनगरी आ गए थे। तीर्थपुरोहितों की बहियों में नाम दर्ज कराने के बाद कांवड़ियों ने हरि की पौड़ी के पवित्र जल में स्नान कर शूकर क्षेत्र की परिक्रमा की। क्षेत्राधीश वराह मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन किए। कांवड़ मेले से कांवड़ सजाने का सामान खरीदने के बाद लहरा घाट पहुंचकर कांवड़ सजाई। गंगा मैया का पवित्र जल रखकर पूजन किया। बुधवार तड़के ही लहरेश्वर मंदिर में मत्था टेककर कांवड़ यात्रा लेकर टोलियां निकल पड़ीं। 750 किलोमीटर की यात्रा पर निकली एक 15 सदस्यीय कांवड़ियों की टोली सावन मास की चौदस तिथि यानी 21 जुलाई को अपने गांव के शिवालयों में गंगाजल से अभिषेक करेगी। यह टोली मध्यप्रदेश के जनपद अशोक नगर की तहसील चंदेरी के ग्राम देवलखो से आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed