फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Group Misdeed after befriending a minor on Facebook in Mainpuri

लड़की से हैवानियत: फेसबुक पर नाबालिग से की दोस्ती...नशीला पदार्थ पिलाकर बारी-बारी दुष्कर्म; आपबीती सुन सब सन्न

Sun, 15 Dec 2024 10:27 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 15 Dec 2024 10:27 PM IST
सार

पीड़ित के मुताबिक रास्ते में उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई और कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराने की कोशिश की। इसके बाद तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Group Misdeed after befriending a minor on Facebook in Mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

फर्रुखाबाद की रहने वाली एक बालिका को एटा के रहने वाले युवक ने फेसबुक पर अपने प्रेमजाल में फंसाकर मैनपुरी बुलाया। वहां बालिका को नशे में कर उसके साथ आरोपी और दो साथियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आपत्तिनजक फोटो खींचने के साथ ही वीडियो भी बनाए। सोशल मीडिया पर वायरल कर ब्लैकमेल करते हुए शादी का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने घर से निकलना बंद कर दिया है और पढ़ाई भी बंद हो गई है। पिता ने साइबर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Trending Videos

फर्रुखाबाद कस्बा निवासी एक 13 वर्षीय बालिका फेसबुक चलाने के दौरान कुछ दिनों पहले एक युवक के जाल में फंस गई। जनपद एटा के गांव नरेरा के रहने वाले युवक से पहले बातचीत शुरू हुई फिर युवक ने बातों में फंसाया फिर फोन पर बातचीत करने लगा। सितंबर 2024 में बालिका ने आरोपी की बातों में आकर पिता से कहा कि वह मैनपुरी में रहने वाली अपनी बहन के घर जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता को कोई जानकारी नहीं थीं। वह नाबालिग पुत्री को 15 सितंबर को बहन के घर छोड़ कर चले गए। 17 सितंबर को बालिका बहन से बाजार जाने की बात कह कर घर से गई और फिर वापस नहीं लौटी। सभी लोग तलाश कर रहे थे। इस बीच शाम करीब 7 बजे वह नशे की हालत में घर पहुंची। काफी पूछने के बाद भी उसने कुछ नहीं बताया। इसके बाद से ही पुत्री गुमसुम रहने लगी।

विज्ञापन

इस दौरान आरोपी ने बालिका के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली और उस पर फोटो और वीडियो से छेड़छाड़ कर बड़ी पुत्री को डालने लगा। इसके बाद आरोपी ने तीनों पुत्रियों के फोटो भी अश्लील बनाकर डालने शुरू कर दिया। 30 नवंबर को जब जानकारी हुई तो बेटी से जानकारी ली। तब नाबालिग बेटी ने बताया कि उसे युवकों ने अपने चंगुल में फंसा रखा है। एक दिसंबर को वह मैनपुरी बड़ी बेटी के घर आए। तब बेटी ने बताया कि जिस दिन बाजार गई थी, उस दिन आरोपी और उसके दो साथियों ने आगरा घुमाने की बात कह कर ले गए थे। 

रास्ते में उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई और कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराने की कोशिश की। इसके बाद तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो खींचे और वीडियो बनाए। बेहोशी की हालत में ज्योंति तिराहे के पास छोड़ कर चले गए। इसके बाद से लगातार आरोपी पुत्री से शादी करने का दबाव बनाते हुए ब्लैकमेल कर हैं। वह लोग काफी परेशान हैं और बेटी की पढ़ाई भी चौपट हो चुकी है। शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed