फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   group

मसालों के कारोबार से महिलाओं ने खोली आर्थिक तरक्की की राह

Sun, 25 Sep 2022 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:21 PM IST
सार

बेवर ब्लॉक के गांव रामपुर-सैदपुर की पांच महिलाओं ने समूह के माध्यम से मसालों का कारोबार छोटे स्तर से शुरू किया।वर्तमान में वे हल्दी, धनिया और मिर्च मसाला के साथ ही सब्जी मसाला भी तैयार कर रही हैं।इस मुनाफे को समूह की सभी महिलाओं में बराबर बांट दिया जाता है।

विज्ञापन
group

विस्तार

मैनपुरी। बेवर ब्लॉक के गांव रामपुर-सैदपुर की पांच महिलाओं ने समूह के माध्यम से मसालों का कारोबार छोटे स्तर से शुरू किया। मेहनत और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का साथ रंग लाया। इन महिलाओं ने खुद का जीवन संवारने के साथ ही अन्य महिलाओं को भी समूह से जोड़ा।
विज्ञापन

गांव रामपुर सैदपुर की राधे-राधे महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष अवनेश कुमारी ने पांच महिलाओं के साथ वर्ष 2018 में बहुत छोटे स्तर पर पिसे मसाले तैयार बिक्री शुरू की। कभी बेरोजगार होने का दंश झेलने वाली महिलाएं अब आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। समूह की अध्यक्ष अवनेेश कुमारी ने बताया कि वे बाजार से खड़े मसाले खरीदकर लाती हैं। यहां सफाई के बाद उन्हें साफ करने और सुखाने के बाद पीसा जाता है। खुद ही पैकिंग भी करती हैं। वर्तमान में वे हल्दी, धनिया और मिर्च मसाला के साथ ही सब्जी मसाला भी तैयार कर रही हैं। शुरूआत में उनका वार्षिक कारोबार एक से दो लाख के बीच था। अब टर्नओवर 15 लाख रुपये सालाना तक पहुंच गया है। वर्तमान में इस काम से गांव की पूनम देवी, रेखा बैस, सरिता बैस, संगीता, शालिनी, संध्या और राजकुमारी आदि जुड़ी हैं। (संवाद)
विज्ञापन

मिड-डे-मील में आपूर्ति से बढ़ा कारोबार
जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में मिड-डे-मील तैयार होता है। शासन का सख्त आदेश है कि इसमें पैक्ड पिसे हुए मसाले ही प्रयोग किए जाएं। मुख्य विकास अधिकारी की पहल पर अगस्त 2021 से मिड-डे-मील में मसालों की आपूर्ति शुरू कराई। समूह द्वारा अब तक दस लाख रुपये के मसालों की आपूर्ति मिड-डे-मील में की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 प्रतिशत तक होता है मुनाफा
समूह की महिलाओं ने बताया कि उन्हें मसाला कारोबार में अच्छा मुनाफा हो जाता है। मसालों की खरीदारी, पिसाई और पैकिंग पर आने वाले खर्च को निकालकर लगभग 25 प्रतिशत धनराशि बच जाती है। इस मुनाफे को समूह की सभी महिलाओं में बराबर बांट दिया जाता है। समूह की अध्यक्ष अवनेेश कुमारी ने बताया कि कारोबार को बढ़ाने में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार और उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त पीसी राम का विशेष सहयोग मिला।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का उद्देश्य ही ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार से जोड़ना है। मसाला कारोबार के रूप में एक बेहतर कार्य रामपुर सैदपुर की महिलाओं ने किया है। इससे उन्हें आमदनी भी अच्छी हो रही है। कारोबार को और आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
- पीसी राम, उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed