{"_id":"5a79d91b4f1c1ba0268b8b70","slug":"group-admin-arrested-for-posting-abusive-posts-on-whatsapp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज हिंसाः व्हाट्सएप पर किया पोस्ट, एडमिन के खिलाफ हुई ये कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज हिंसाः व्हाट्सएप पर किया पोस्ट, एडमिन के खिलाफ हुई ये कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 07 Feb 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp
कासगंज में सांप्रदायिक हिंसा के बाद से लगातार सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करके जिले की शांति में व्यवधान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
गंजडुंडवारा के मामले में भी एक व्हाट्सएप ग्रुप पर धार्मिक उन्माद फैलाने के संबंध में पोस्ट चलने पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए ग्रुप एडमिन को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य की इस मामले में तलाश है।
गंजडुंडवारा कोतवाली में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार ने आईपीसी की धाराओं में ग्रुप एडमिन राम सिंह पुत्र राजाराम निवासी सुदामापुरी एवं अजय कुमार पुत्र वेद प्रकाश निवासी सुदामापुरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Trending Videos
आरोप है कि अजय ने आपत्तिजनक पोस्ट डाली। पुलिस ने ग्रुप एडमिन राम सिंह को तो तत्काल गिरफ्तार कर लिया जबकि अजय की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने लोगों से कहा है कि व्हाट्सएप के ग्रुप चलाने वाले एडमिन की जिम्मेदारी है कि कोई भी ग्रुप का सदस्य कोई आपत्तिजनक मेसेज, विडियो, फोटो पोस्ट न करें।
ऐसी स्थिति में ग्रुप एडमिन एवं पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सभी ग्रुप एडमिन और सदस्य सभी इस बात का ध्यान करें।
उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को कोई आपत्तिजनक पोस्ट मिलती है तो उनके पीआरओ को जानकारी दे सकते हैं। सही सूचना देने वाले को पुरस्कृत भी किया जाएगा और सूचना देने का नाम गोपनीय रखा जाएगा।