फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   groom went missing before engagement in Agra When case reached thana police started investigating

UP: हाथों में मेंहदी सजाए साजन के इंतजार में बैठी रही दुल्हन... फेरों से पहले भाग गया दूल्हा, पढ़ें पूरी घटना

Wed, 22 Nov 2023 01:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 Nov 2023 01:35 PM IST
सार

आगरा में दुल्हन हाथों में मेंहदी सजाए साजन के इंतजार में बैठी रही। लेकिन पता चला कि लग्न सगाई से पहले दूल्हा भाग गया। आगे पढ़ें और जानें पूरा मामला...

विज्ञापन
groom went missing before engagement in Agra When case reached thana police started investigating
दुल्हन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक मैरिज होम में मैनपुरी से बरात लेकर दूल्हा पहुंचा। लेकिन जब लग्न-सगाई का समय आया तो पता चला कि दूल्हा गायब है। इसके बाद अफरातफरी मच गई। लड़का पक्ष दूल्हे की खोज को लेकर परेशान रहा तो वहीं लड़की पक्ष ने दहेज के लिए लड़के को जानबूझकर गायब कर देने की बात कही। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया।

विज्ञापन


मामला ताजगंज थाना क्षेत्र के देवरी रोड का है। यहां दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ वैवाहिक जीवन के सपने संजो कर बैठी रह गई। हाथों पर मेहंदी रची हुई थी। वह सगाई के बाद बरात आने का इंतजार कर रही थी। लाल जोड़े में सजी दुल्हन को इंतजार था कि कुछ ही देर में बरात के साथ उसका हमसफर उसकी आंखों के सामने होगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: पति है नंपुसक... जेठ और ससुर जबरन नोचते हैं शरीर; पीड़ा सुनाते हुए फफक पड़ी पीड़िता; पुलिस भी रह गई सन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके यह अरमान उस समय चूर-चूर हो गए, जब बरात के पहुंचने से पहले ही मायूसी की सूचना घर पहुंची। लड़की के घर उसके परिवारीजन पहुंचे जो मायूस और हताश थे। हाथों में मेहंदी रचाकर साजन का इंतजार कर रही दुल्हन भी मायूस हो गई। शादी की सभी तैयारियां मातम में बदल गई। पता चला कि दूल्हा सगाई से पहले ही गायब हो गया है। 
 

इसके बाद दुल्हन का रो-रो कर बुरा हाल है। पीड़ित दुल्हन के पिता ने थाना ताजगंज पर दूल्हा व उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है। दुल्हन के पिता ने बताया कि लड़का पक्ष की ओर से शादी में 15 लाख रुपए की मांग की गई थी। पैसा पूरा दिया जा रहा था। फिर भी लड़के पक्ष की दहेज की मांग लगातार बढ़ाई जाने लगी। 

यह भी पढ़ेंः- UP: सिपाही पति करता है क्रूरता, दास्तां बताते हुए भरे कलेक्ट्रेट में फूट-फूटकर रोई महिला; कांप गए सुनने वाले
 

बताया कि शादी होनी थी लेकिन लड़का (दूल्हा) सगाई कार्यक्रम में नहीं पहुंचा। इससे परिजनों में अपरातफरी मच गई। दोनों पक्ष ताजगंज थाने पहुंच गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed