{"_id":"6909bace9f48cd1b610fa45b","slug":"groom-took-the-bride-away-by-helicopter-in-this-small-village-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: इस छोटे से गांव में हेलीकॉप्टर से दुल्हन को विदा कराकर ले गया दूल्हा, देखने वालों का लग गया हुजूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: इस छोटे से गांव में हेलीकॉप्टर से दुल्हन को विदा कराकर ले गया दूल्हा, देखने वालों का लग गया हुजूम
Tue, 04 Nov 2025 02:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 04 Nov 2025 02:05 PM IST
सार
शादियों में दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा कराने का चलन बढ़ता जा रहा है। आगरा जिले के बरौली अहीर में जब एक युवक अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा कराकर ले गया। इस दौरान उसे देखने वालों का हुजूम इकट्ठा हो गया। हेलीकॉप्टर के लिए गांव में हेलीपैड भी बनाया गया था।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से दुल्हन को विदा कराकर ले गया दूल्हा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बरौली अहीर क्षेत्र में बरात लेकर पहुंचे दूल्हे ने दुल्हन को हेलिकाॅप्टर से विदा कराया। दुल्हन की इस तरह से हुई विदाई को देखने के लिए गांव वालों की भीड़ जुट गई।
बरौली अहीर निवासी राजेंद्र सिंह यादव की बेटी सीमा (डिंपल )की शादी बसींदरा खांडा आगरा निवासी भूपेंद्र के साथ तय हुई। सोमवार को दोपहर भूपेंद्र सिंह अपनी हेलीकॉप्टर से बरात लेकर बरौली अहीर पहुंचे। दुल्हन पक्ष के लोगों ने स्वागत किया। धूमधाम से शादी संपन्न होने के बाद दूल्हा हेलिकाॅप्टर से दुल्हन को विदा कराकर ले गया।
हेलिकाॅप्टर से बारात आने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम एकत्र हो गया। सभी ने दूल्हा-दुल्हन को फूल बरसा कर विदा किया। यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई।