फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   groom refused to marry after his brother died in road accident in firozabad

फिरोजाबाद: सड़क हादसे में भाई की मौत के बाद दूल्हे ने किया शादी से इनकार, बिन दुल्हन लौटी बरात

Wed, 04 May 2022 11:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 May 2022 11:00 PM IST
सार

दूल्हे का भाई दो युवकों के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से बरात में जा रहा था। रास्ते में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दूल्हे के भाई की मौत हो गई। 

विज्ञापन
groom refused to marry after his brother died in road accident in firozabad
मृतक का भाई निहाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात हादसे में दूल्हे के भाई की मौत की खबर सुनते ही शादी वाले घर में मातम पसर गया। भाई की मौत की खबर सुन दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया और बिन दुल्हन ही बारात लौट गई। जिस घर की महिलाएं बहू के स्वागत की तैयारियां कर रही थीं, वहां बुधवार दोपहर बाद युवक का शव पहुंचा तो करुण क्रंदन शुरू हो गया। दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।   

विज्ञापन


उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला न्यू आंबेडकर नगर निवासी हिमांक (30) के भाई निहाल सिंह की बरात मंगलवार को इटावा के जसवंतनगर क्षेत्र के गांव नगला केस गई थी। बरात शाम करीब चार बजे चली गई। दूल्हे का भाई हिमांक, मामा सोनू निवासी अशुआ शिकोहाबाद और भांजे रामू निवासी रहना के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से शामिल होने जा रहा था। सिरसागंज थाना क्षेत्र में बाइक डिवाइडर से टकरा गई। 

विज्ञापन

दूल्हे ने किया शादी से इनकार 

हादसे में हिमांक की मौके पर ही मौत हो गई थी वहीं सोनू और रामू घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर हादसे में बड़े भाई की मौत की खबर सुनते ही दूल्हा निहाल सिंह ने शादी से इनकार कर दिया और बिन दुल्हन लिए बरात लौटा लाया। दोपहर बाद हिमांक का शव मोहल्ला न्यू आंबेडकर नगर पहुंचा तो हर आंख नमन थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घोड़ी पर बैठते ही मिल गई खबर

दूल्हा बने निहाल सिंह ने बताया कि बरात चढ़ने जा रही थी, वह घोड़ी पर बैठ गया था। इसी बीच हादसे में भाई की मौत की खबर मिल गई। 

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

हिमांक अपने पीछे दो बच्चों व पत्नी आरजू को रोता बिलखता छोड़ गया है। हिमांक मोहल्ले में ही दुकान करता था जबकि पिता भी मोहल्ले में दुकान करते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed