फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Groom death on next day of marriage: Could not even reach in-laws such an accident happened bride became widow

शादी के 24 घंटे में दूल्हे की मौत: विदा होकर ससुराल भी न पहुंची, हुआ ऐसा हादसा, अगले दिन ही विधवा हो गई दुल्हन

Fri, 18 Oct 2024 02:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 18 Oct 2024 02:10 PM IST
सार

शादी के अगले दिन ही दुल्हन विधवा हो गई। वो विदा होकर ससुराल जा रही थी। रास्ते में ऐसा हादसा हुआ, जिसने नई नवेली दुल्हन की खुशियों को रौंद दिया। दूल्हे की मौत के बाद दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है। 
 

विज्ञापन
Groom death on next day of marriage: Could not even reach in-laws such an accident happened bride became widow
दुल्हन सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बाह में जैतपुर रेलवे स्टेशन के पास प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस से गिरकर सीकर, राजस्थान के रहने वाले भागचंद (26) की मौत हो गई। भागचंद की एक दिन पहले ही शादी हुई थी। वह परिवार के साथ दुल्हन को प्रयागराज से विदा कराकर घर लौट रहे थे। हादसा बृहस्पतिवार की सुबह करीब 5 बजे हुआ।
विज्ञापन


 

सीकर, राजस्थान के गांव बेनिया बास निवासी भागचंद की शादी 15 अक्तूबर को प्रयागराज की रूसी के साथ हुई थी। भागचंद और उनका परिवार बुधवार को प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस से दुल्हन को विदा कराकर घर लौट रहा था। मृतक भागचंद के भाई रामेश्वर ने बताया कि बुधवार देर रात इटावा स्टेशन के पास पूरा परिवार सो गया था। फतेहाबाद में उनकी आंख खुली तो भागचंद डिब्बे में नहीं था। ट्रेन के कई डिब्बे खंगाले, लेकिन पता नहीं लगा। मोबाइल भी स्विच ऑफ जा रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह घर पर पुलिस की कॉल पहुंची कि भागचंद का शव जैतपुर में मिला है। माना जा रहा है कि नींद में टॉयलेट के लिए उठे भागचंद की ट्रेन से गिरने से मौत हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जैतपुर स्टेशन के पास करीब 200 गज की दूरी पर ट्रैक के किनारे भागचंद का शव मिला।मोबाइल और आधार कार्ड से मृतक की पहचान भागचंद के रूप में हुई। मृतक के हाथ में कंगन बंधा था। थानाध्यक्ष जैतपुर की सूचना पर परिजन मोर्चरी पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव उनको सौंप दिया गया।
विज्ञापन

फेरे लेने के 24 घंटे बाद उजड़ा सुहाग
फेरे लेने केे 24 घंटे बाद ही दुल्हन रूसी का सुहाग उजड़ गया। पति की मौत की जानकारी रूसी को नहीं दी गई है। भारी रामेश्वर ने बताया कि सूरजाराम के चार बेटों में भागचंद दूसरे नंबर का था। भाई रामेश्वर बार-बार यही कहकर फफक रहा था कि घर पर क्या बताएंगे? कैसे मुंह दिखाएंगे? दुल्हन की दुनिया उजड़ गई, उसे कैसे समझाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed