फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Grocery shopkeeper hanged himself to death

परचून दुकानदार ने फंदे से लटककर दी जान

Fri, 17 Dec 2021 01:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Grocery shopkeeper hanged himself to death
आगरा। न्यू आगरा के नगला पदी में परचून दुकानदार अमित गुप्ता (42) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार सुबह फंदे पर शव लटका मिलने पर पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

अमित गुप्ता की न्यू आगरा थाने के पास डेली नीड्स की दुकान है। परिवार में पत्नी साधना और दो बच्चे हैं। अमित के भाई प्रशांत गुप्ता ने बताया कि भाई कई साल से आगरा में रहकर व्यापार कर रहे थे। कोरोना काल में उन्हें काफी नुकसान हो गया था। वह तनाव में रहने लगे थे। उन्हें परिवार के लोग समझाते थे। बुधवार रात को सोये थे। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे पत्नी साधना जागी तो, अमित का शव घर के टट्टर से बंधी जंजीर से लटका मिला। साधना ने परिवार के लोगों को सूचना दी।
विज्ञापन

थाना न्यू आगरा के प्रभारी भूपेंद्र बालियान ने बताया कि अमित गुप्ता का मनोरोग चिकित्सक से इलाज चल रहा था, परिजनों ने यही लिखकर दिया है। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। घर में कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed