फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Grievances of sugarcane farmers resolved in the fair

Agra News: मेले में गन्ना किसानों की शिकायतों का किया गया निस्तारण

Sun, 01 Oct 2023 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 01 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Grievances of sugarcane farmers resolved in the fair
कासगंज। गन्ना किसानों के लिए लगाए गए 10 दिवसीय सट्टा प्रदर्शनी मेले का समापन शनिवार को हो गया। इसमें 101 गन्ना किसानों ने अपनी शिकायतें रखीं। जिनका निस्तारण किया गया। इसके अलावा मेले में किसानों को फसलों की बुवाई, सहफसली, फसल में लगने वाले लाल सड़न रोग आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश ने कहा कि गन्ना उत्पादक किसानों का सर्वे कराया गया था। इसके बाद उनके सट्टे का प्रदर्शन करने के लिए मेले का आयोजन किया गया, ताकि किसानोंं को अपने रकबे आदि की सही जानकारी हो सके। मेले में पहुंचे 101 गन्ना किसानों ने अपनी समस्या रखी, जिसका मौके पर निस्तारण किया गया। जिला गन्ना अधिकारी ने कहा कि जिन किसानों की द्वितीय पेड़ी छूट गई है वे आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत कर गन्ना पर्यवेक्षक से पुष्टि करा लें।ज्येष्ठ गन्ना अधिकारी खेत सिंह ने गन्ना पर्यवेक्षकों से कहा कि वे किसानों को शरद कालीन गन्ने की बुवाई करने के समय आदि के बारे में जानकारी दें। गन्ना के साथ आलू, राजमा, सरसों, गेहूं, मटर और प्याज की सहफसली खेती के लिए प्रेरित करें, ताकि किसान अतिरिक्त आय कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed