फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Greenery will be in 44 thousand square meters in the civil enclave

यहां सिविल एन्क्लेव में 44 हजार वर्ग मीटर में होगी हरियाली

Fri, 07 Sep 2018 02:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 07 Sep 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
Greenery will be in 44 thousand square meters in the civil enclave
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आगरा के सिविल एन्क्लेव के लिए जमीन अधिग्रहण का अधिकांश काम पूरा होने के साथ ही विभिन्न मंत्रालयों और विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लेने से पूर्व की कवायद शुरू कर दी गई है। गुरुवार को प्रशासन, एयरपोर्ट अथॉरिटी, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने प्रस्तावित स्थल पर लोक सुनवाई की। इस दौरान पर्यावरण से जुड़े बिंदुओं पर लोगों के सुझाव और शिकायतें ली गईं। इसी आधार पर सिविल एन्क्लेव के लिए पर्यावरण मंत्रालय से एनओसी के लिए आवेदन किया जाएगा।

विज्ञापन


इस दौरान अपनी बात रखने के लिए 120 से अधिक लोग पहुंचे। अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति एसपी सिंह ने लोगों को बताया कि सिविल एन्क्लेव के निर्माण से पर्यावरण को कोई खतरा नहीं होगा। वायु प्रदूषण के सभी मानकों को ध्यान में रखते हुए इसका निर्माण किया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रस्तावित स्थल के 44 हजार वर्ग मीटर के क्षेत्र में हरियाली विकसित की जाएगी, जो कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कारगर साबित होगी। इस पर अधिकांश लोगों ने सिविल एन्क्लेव के लिए सहमति दी। इस पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई है। लोगों के बयान रिकॉर्ड किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इसकी सीडी तैयार कर एनओसी आवेदन के साथ पर्यावरण मंत्रालय को भेजेगा। एडीएम का कहना है कि एनओसी की प्रक्रिया के लिए अब मंत्रालय की ओर से लोगों की रायशुमारी मांगी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed