{"_id":"66ec657be364fcc0440ce2e9","slug":"green-trees-cut-down-in-dalmia-farm-case-registered-against-10-people-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: डालमिया फार्म में काट दिए हरे पेड़, 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: डालमिया फार्म में काट दिए हरे पेड़, 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Fri, 20 Sep 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 20 Sep 2024 12:02 AM IST
सार
मथुरा के छटीकरा स्थित डालमिया फार्म में हरे पेड़ काट दिए गए। इस मामले में क्षेत्रीय वन अधिकारी अतुल तिवारी ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
काट दिए हरे पेड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा में छटीकरा वृंदावन रोड पर डालमिया फार्म में हरे पेड़ों के कटान को लेकर मथुरा रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी अतुल तिवारी ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना जैंत पर भारतीय वन अधिनियम अंतर्गत पांच धाराओं में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि छटीकरा वृंदावन रोड पर डालमिया नामक परिसर में लगभग 300 हरे पेड़ों को माफिया एवं बिल्डरों द्वारा जेसीबी, मशीन पॉवर, पोकलिन मशीन व सैकड़ों मजदूरों को लेकर काट दिया। मौके पर प्राथमिक जांच में मालूम हुआ कि यह जमीन एंड संस के नाम है। बिल्डरों ने इस भूमि पर प्लाटिंग आदि की योजना बना ली है।
मौके पर एक व्यक्ति ने इस भूमि का बिल्डिंग प्लान भी उपलब्ध कराया। वन कार्मिक की सहायता से डालमिया परिसर भूमि में 263 हरे पेड़ व 35 पेड़ छटीकरा वृंदावन मार्ग की बाईं पटरी पर काटे गए हैं। पेड़ों के काटने के मामले में मालिक मैसर्स डालमिया संस, नारायण प्रसाद डालमिया निवासी लाला लाजपतराय सरानी, कोलकाता, श्रीचंद धनुका पुत्र शंकर लाल धनुका, अरुणा धनुका निवासी लोडन स्ट्रीट कोलकाता, मृगांक धानुका पुत्र चंद्र कुमार धानुका, गुरुकृपा तपोवन भूमि का मालिक, अन्य मालिक व बिल्डर, जेसीबी का मालिक, पोकलिन का मालिक व श्रमिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने बताया क्षेत्रीय वन अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।