फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Green team became the winner in the judicial cricket tournament

Agra News: ज्यूडिशियल क्रिकेट टूर्नामेंट में ग्रीन टीम बनी विजेता

Tue, 20 Jan 2026 03:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 20 Jan 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Green team became the winner in the judicial cricket tournament
ज्यूडिशियल क्रिकेट टूर्नामेंट
आगरा। सिकंदरा के सोनेट क्रिकेट ग्राउंड पर द्वितीय ज्यूडिशियल एम्पलॉयज क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया। ग्रीन टीम ने रेड टीम को 72 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। ग्रीन टीम के गोपाल यादव को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
विज्ञापन

ग्रीन टीम के कप्तान धीरेंद्र सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 5 विकेट खोकर 201 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड टीम महज 129 रनों पर सिमट गई। मैन ऑफ द सीरीज गोपाल यादव, बेस्ट बैटर सुरेंद्र सिकरवार, बेस्ट बॉलर सिद्धांत धाकरे, बेस्ट फील्डर नितिन, बेस्ट कीपर अभिषेक गोस्वामी चुने गए।
विज्ञापन

मैच के समापन पर मुख्य अतिथि अपर जिला जज (तृतीय) विकास गोयल एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी न्यायालय ज्ञानेंद्र सिंह गहलोत ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान सचिन भारद्वाज, अजमेर अली, नरेंद्र यादव, संजय शर्मा, सौरभ कुलश्रेष्ठ, वीडी कौशिक, राम कुमार, विनय शांत, भगवान भारद्वाज, युवराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed