फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   green signal,PWD,railway map for fourlane

फोरलेन- रेलवे के नक्शे को पीडब्ल्यूडी की हरी झंडी, मांगा एस्टीमेट

Sun, 02 Feb 2020 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
green signal,PWD,railway map for fourlane
कासगंज के नदरई का रेलवे पुल - फोटो : KASGANJ
कासगंज। फोरलेन के लिए नदरई रेलपुल पर रेलवे और पीडब्ल्यूडी के बीच छिड़ा विवाद आखिरकार सहमति से सुलझ गया है। रेलवे ने अब लोक निर्माण विभाग को नदरई रेलपुल के अंडरपास का अंतिम तैयार नक्शा सौंप दिया है। जिस पर पीडब्ल्यूडी ने हरी झंडी भी दे दी है। अब जल्द ही रेलपुल पर निर्माण की उम्मीद जाग उठी है।
विज्ञापन

कासगंज जिला मुख्यालय से एटा जिला मुख्यालय को जोड़ने की योजना के तहत फोरलेन सड़क निर्माण का काम चल रहा है। सड़क निर्माण का काम बाहरी क्षेत्र में काफी हद तक पूरा हो चुका है। आबादी क्षेत्र में काम रफ्तार से किया जा रहा है लेकिन फोरलेन सड़क निर्माण में रेलवे का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है। कासगंज और एटा के बीच रेलपुलों पर अभी काम नहीं हो रहा है। इससे सरकार की मंशा पूरी नहीं हो पा रही है। लोक निर्माण विभाग अभी फोरलेन पर पूरी तरह वाहनों का फर्राटा नहीं करा पा रहा है। सबसे अधिक विवाद नदरई रेलपुल को लेकर था। यहां रेलवे ने फोरलेन सड़क निर्माण के प्रस्ताव के दौरान तो अंडरपपास की सहमति जता दी लेकिन बाद रेलवे ने ओवरब्रिज की जिद कर ली। हालांकि काफी जद्दो जहद के बाद रेलवे ने दो छोटे-छोटे अंडरपास बनाने की सहमति दे दी लेकिन अंतिम नक्शा नहीं दिया जा रहा था। लोक निर्माण विभाग के काफी प्रयास के बाद रेलवे ने दो दिन पहले अंतिम नक्शा अब दे दिया है। जिस पर लोक निर्माण विभाग ने सहमति जताते हुए हरी झंडी दे दी है। जल्द ही रेलवे से अंडरपास के लिए पूरा एस्टीमेट मांगा है। अब जल्द ही नदरई रेलपुल पर निर्माण की उम्मीद जाग उठी है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने लिखा पत्र
लोक निर्माण विभाग ने रेलवे को पत्र लिखकर जल्द ही एस्टीमेट मांगा है जिससे कि लोक निर्माण विभाग रेलवे को पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करा सके और जल्द ही रेलपुल का निर्माण पूरा हो जाएगा। हालांकि अभी तक रेलवे ने पत्र का जवाब अभी नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से-
- 5 करोड़ रुपये नदरई रेलपुल निर्माण को दे चुका है पीडब्ल्यूडी।
- 3 रेलपुल बनेंगे एटा-कासगंज के बीच।
- 2 रेलपुल कासगंज की सीमा में नदरई और बांकनेर में हैं।
- 1 रेलपुल एटा में है।
वर्जन-
मिल गया है नक्शा
- नक्शा मिल गया है। लोक निर्माण विभाग ने नक्शे को हरी झंडी भी दे दी है। एस्टीमेट मांगा है जिससे कि रेलवे को पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जा सके। - सुधीर कुमार अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।

उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है मामला
- मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। रेलवे और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी आपस में सहमति बनाकर नदरई रेलपुल पर निर्माण के काम की तैयारी कर रहे हैं।- राजेंद्र सिंह, पीआरओ, रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed