फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Green School scheme will meet 50 million, are not eligible school

ग्रीन स्कूल योजना के तहत मिलेंगे 50 लाख, नहीं हैं पात्र स्कूल

Fri, 15 Jul 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Fri, 15 Jul 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Green School scheme will meet 50 million, are not eligible school
ग्रीन स्कूल योजना के तहत मिलेंगे 50 लाख, नहीं हैं पात्र स्कूल - फोटो : Amar Ujala
क्लीन स्कूल, ग्रीन स्कूल के तहत दो राजकीय विद्यालयों का प्रस्ताव भेजा जाना है 
विज्ञापन

स्कूलों में 400 से कम विद्यार्थी पंजीकृत हैं, दो स्कूलों को 50-50 लाख मिले 
प्रदेश सरकार की क्लीन स्कूल, ग्रीन स्कूल योजना के तहत जिले के दो स्कूलों को 50-50 लाख रुपये मिले हैं। शैक्षणिक सत्र 2016-17 के लिए दो और स्कूलों का प्रस्ताव भेजना है, लेकिन जिले में पात्र विद्यालय नहीं मिल रहे हैं। 
 शैक्षणिक सत्र 2015-16 में राजकीय इंटर कालेज, शाहगंज और राजकीय कन्या इंटर कालेज, कलाल खेड़िया का नाम योजना के तहत भेजा गया था। दोनों के लिए 50-50 लाख रुपये के बजट को मंजूरी दे दी गई है। गुरुवार को संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य ने लखनऊ में माध्यमिक शिक्षा निदेशक को कार्यों का प्रस्ताव दिया। चालू सत्र के लिए दो विद्यालयों की तलाश करने में परेशानी हो रही है। नियमानुसार विद्यालय में कम से कम 400 विद्यार्थी होने चाहिए। केवल आंवल खेड़ा स्थित विद्यालय में इतनी संख्या में विद्यार्थी हैं। अन्य विद्यालयों में पंजीकरण कम है। जीजीआईसी विजय नगर में बाउंड्रीवाल नहीं है। 
विज्ञापन

 गत सत्र में व्यवस्था की गई थी कि विद्यालय में 500 विद्यार्थी पंजीकृत होने चाहिए। विद्यालयों की दशा देखते हुए संख्या घटाई गई है। पहले जिला मुख्यालय के स्कूलों का नाम भेजना था, अब जिले भर के स्कूलों को रखा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार यादव का कहना है कि प्रस्ताव भेजने की आखिरी तिथि 20 जुलाई है। राजकीय विद्यालयों को पंजीकरण बढ़ाकर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed