{"_id":"699fcdaf7b27ff79e602c177","slug":"green-revival-plan-behind-mehtab-bagh-two-ponds-selected-under-one-district-one-wetland-scheme-2026-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मेहताब बाग के पीछे छाएगी हरियाली, एक जनपद-एक वेटलैंड में दो तालाब होंगे पुनर्जीवित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मेहताब बाग के पीछे छाएगी हरियाली, एक जनपद-एक वेटलैंड में दो तालाब होंगे पुनर्जीवित
Thu, 26 Feb 2026 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 26 Feb 2026 10:05 AM IST
सार
आगरा में ‘एक जनपद-एक वेटलैंड’ योजना के तहत खेरागढ़ और बिचपुरी के दो तालाबों को पुनर्जीवित किया जाएगा। साथ ही मेहताब बाग के पीछे सघन पौधरोपण और यमुना किनारे घाट निर्माण की योजना को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
आगरा जिलाधिकारी बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पर्यावरण संरक्षण और जल निकायों के पुनरुद्धार को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण और गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें तय हुआ कि ''एक जनपद-एक वेटलैंड'' योजना के तहत खेरागढ़ के नयाग्राम और बिचपुरी के अंगूठी तालाब को पुनर्जीवित किया जाएगा। इसके साथ ही मेहताब बाग के पीछे वाले हिस्से में सघन पौधरोपण कर वहां हरियाली और सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि यमुना किनारे स्थित लक्ष्मी जी मंदिर के पास घाट निर्माण की योजना बनाएं।शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए वृक्षारोपण अभियान को नई गति दी जाएगी। बैठक में सुझाव दिया गया कि मेहताब बाग के पीछे वाले हिस्से में सघन पौधरोपण किया जाए, जिस पर जिलाधिकारी ने सहमति जताते हुए तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान, डीएफओ राजेश कुमार समेत विभिन्न विभागों के संभागीय अधिकारी और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।