फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Green gas pipeline broken due to negligence of Wabag company workers in agra

आगरा: वबाग कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही से ग्रीन गैस की लाइन टूटी, 350 घरों में सप्लाई बंद

Fri, 13 Aug 2021 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Aug 2021 12:17 AM IST
सार

ग्रीन गैस की लाइन टूटने से करीब 350 कनेक्शन की सप्लाई ठप हो गई है। इससे वबाग कंपनी और ग्रीन गैस के अधिकारियों में तकरार हो गई।

विज्ञापन
Green gas pipeline broken due to negligence of Wabag company workers in agra
मौके पर कंपनी के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के दयालबाग में सीवर लाइन लीकेज के कारण अनुपम बाग-जयरामबाग रोड धंसने से हुए गड्ढे को भरने और मरम्मत के लिए वबाग की टीम बृहस्पतिवार सुबह पहुंची, लेकिन लाइन की मरम्मत से पहले ही खोदाई के दौरान ग्रीन गैस की पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की लाइन तोड़ दी। 

विज्ञापन

पीएनजी की लाइन टूट जाने से सुबह दयालबाग क्षेत्र के 350 घरों में गैस की सप्लाई ठप हो गई। उन घरों में सुबह न नाश्ता बन सका और न दोपहर में खाना। दो हजार से ज्यादा लोगों को बृहस्पतिवार को रेस्टोरेंट से खाना मंगवाना पड़ा। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह वीए टेक वबाग कंपनी के कर्मचारी अनुपम बाग-जयराम बाग रोड पर सीवर लाइन लीकेज से सड़क धंसने की मरम्मत के लिए बुलडोजर लेकर पहुंचे। सुबह 9 बजे खोदाई के दौरान ग्रीन गैस की पाइप लाइन टूट गई। इससे बेहद तेजी से पीएनजी हवा में फैल गई। तेज फव्वारे की तरह से निकल रही गैस पर बुलडोजर से मिट्टी डलवा दी गई। थोड़ी देर बाद ग्रीन गैस की मोबाइल सेफ्टी टीम पहुंची, जिसने सप्लाई बंद कराई। सेफ्टी टीम और क्षेत्रीय लोगों ने वबाग के कर्मचारियों पर नाराजगी जाहिर की। दयालबाग और आसपास की कॉलोनियों के लोग गैस लाइन टूटने की सूचना पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चौ. रामवीर सिंह, सौरभ चौधरी ने वबाग के नेटवर्क मैनेजर तनवीर शर्मा से गैस लाइन जुड़वाने और गड्ढा रात तक भरवाने की मांग की। वबाग के अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि गैस लाइन जुड़ने के बाद मैनहोल की लीकेज बंद कर रात तक गड्ढा भी भर दिया जाएगा। 
इस दौरान क्षेत्रीय लोगों में सत्यवीर चौधरी, धर्मवीर चौधरी, जगवीर सिंह, ओपी सिंह, सोनू चौहान, जगवीर सिंह परिहार, आरसी निगम, हरी सिंह, राम राही, कपिल आदि मौजूद रहे। 
 
वबाग और ग्रीन गैस कर्मचारियों में हुई तकरार
सीवर नेटवर्क की देखरेख कर रही कंपनी वीए टेक वबाग ने सुबह दयालबाग में खोदाई के दौरान पाइप लाइन तोड़ दी, जिस पर ग्रीन गैस की मोबाइल टीम ने पहुंचकर विरोध दर्ज कराया कि उनके आने का इंतजार क्यों नहीं किया गया। वबाग के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण पूरे क्षेत्र में गैस की सप्लाई बंद हो गई। कर्मचारियों ने कहा कि वबाग को इसकी भरपाई करनी होगी। यह लाइन जुड़वाने का खर्च वबाग को देना होगा। इस पर दोनों के कर्मचारियों में तकरार होती रही। शाम तक गैस पाइपलाइन जुड़ नहीं सकी थी।

स्टोव और चूल्हे पर बनी रोटी
दयालबाग क्षेत्र के नगला हवेली समेत आसपास की कालोनियों में 350 घरों में पीएनजी सुबह और दोपहर को नहीं पहुंची। इससे चूल्हे और स्टोव पर खाना बनाना पड़ा, जबकि कई परिवारों ने रेस्टोरेंट से खाना ऑनलाइन आर्डर किया। दयालबाग के लोगों का आरोप है कि सीवर लाइन लीकेज के कारण हर बार सड़क धंसने पर पीएनजी लाइन टूट रही है। वबाग के कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा उन्हें उठाना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed