फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Green Expressway will be built from Agra to Aligarh,journey will take one hour Know when it will be ready

UP: आगरा से अलीगढ़ तक बनेगा ग्रीन एक्सप्रेस-वे, एक घंटे का होगा सफर; जानें कब तक बनकर हो जाएगा तैयार

Tue, 14 Jan 2025 09:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Jan 2025 09:13 AM IST
सार

आगरा और अलीगढ़ के बीच बनने वाले एक्सप्रेस-वे के रूट का नक्शा तैयार हो गया है। ग्रीन एक्सप्रेस-वे करीब 65 किमी लंबा  बनेगा। जिसके लिए मई में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। 

 

विज्ञापन
Green Expressway will be built from Agra to Aligarh,journey will take one hour Know when it will be ready
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के खंदौली से अलीगढ़ तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाया जा रहा है। वर्ष 2027 तक इसका निर्माण पूरा हो जाएगा। एक्सप्रेस-वे की लंबाई करीब 65 किमी है। निर्माण नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) कर रहा है। कार्यदायी संस्था की टीम ने रूट का सर्वे कर लिया है। मई से निर्माण शुरू हो जाएगा। इससे आगरा से अलीगढ़ का सफर घंटेभर में पूरा हो जाएगा। अभी इसमें दो घंटे से अधिक का समय लग रहा है।
विज्ञापन


एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजय वर्मा ने बताया कि अलीगढ़-गाजियाबाद नेशनल हाईवे-91 से एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा। इसको यमुना एक्सप्रेस-वे खंदौली टोल प्लाजा के पास जोड़ देंगे। खास बात यह है कि हरियाली बचाते हुए प्रोजेक्ट तैयार किया गया है।
विज्ञापन


ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए टेंडर हो गया है। इसका बजट 1,620 करोड़ रुपये है। निर्माण दो चरणों में होगा और दो कंपनी को टेंडर दिया गया है। इन कंपनियों की टीम ने रूट का सर्वे करते हुए निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी है। मई में एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू होगा। 24 महीने में इसका निर्माण पूरा हो जाएगा। इससे जाम और खराब सड़कों से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed