फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Greed to get land on Yamuna Expressway at cheap rates fake documents and grab crores of rupees

UP: यमुना एक्सप्रेस-वे पर सस्ते दामों में जमीन दिलाने का लालच, फर्जी कागजात और ऐसे हड़पे करोड़ों रुपये

Sat, 28 Sep 2024 12:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 Sep 2024 12:34 PM IST
सार

यमुना एक्सप्रेस-वे पर सस्ते दामों में जमीन दिलाने का लालच दिया गया। जमीन के फर्जी कागजात तैयार कराए गए।  इसके बाद गुजरात के कारोबारी को जाल में फंसा लिया गया। करोड़ों रुपये की ठगी कर ली गई। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया है। 

 

विज्ञापन
Greed to get land on Yamuna Expressway at cheap rates fake documents and grab crores of rupees
यमुना एक्सप्रेस वे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां में दिल्ली पुलिस ने करोड़ों रुपये का फर्जीवाडा करने के आरोप में शाहपुर रोड निवासी एक गांव के युवक को कोसी से पकड़ा है। आरोपी है कि इस युवक ने फर्जी दस्तावेज तैयार किए और यमुना एक्सप्रेस-वे पर सस्ते दामों में भूखंड दिलाने के नाम पर 3, 70,20000 रुपये का फर्जीवाड़ा किया। पूरे प्रकरण की रिपोर्ट गुजरात के कारोबारी ने दिल्ली में दर्ज कराई है।
विज्ञापन




शिकायतकर्ता सचिन साहा गुजरात के रहने वाले हैं जो दिल्ली में कारोबार करते हैं। उन्होंने दिल्ली के द्वारिका क्षेत्र में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि इस युवक ने अपने साथियों के साथ यमुना एक्सप्रेसवे के पास चार भूखंड दिलाने के नाम पर 3 करोड़ 70 लाख 20 हजार रुपये उनसे ले लिए। रकम विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कराई।
विज्ञापन


भूखंड के अभिलेख तैयार कर उन्हें सौंप दिए। जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्हें कोई जमीन वहां नहीं मिली। इस बारे में जब संपर्क किया तो आरोपी गुमराह करते रहे। 75 लाख रुपये नकद भी लिए गए। पुलिस ने कोसी से मुख्य आरोपी को अन्य साथियों के साथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि इसके फर्जी दस्तावेज कोसी की एक प्रिंटिंग प्रेस से तैयार कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed