फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Great faith in rain Enthusiasm of devotees in Dandavati Parikrama of Govardhan

Video: बारिश पर भारी आस्था...गोवर्धन की दंडवती परिक्रमा में भक्तों का उत्साह, इंद्रदेव भी न रोक सके कदम

Sun, 11 Aug 2024 02:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Aug 2024 02:58 PM IST
सार

गोवर्धन परिक्रमा के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के कदम भारी बारिश भी नहीं रोक पा रही है। जगह-जगह जलभराव और बारिश में भींगते हुए श्रद्धालु परिक्रमा कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Great faith in rain Enthusiasm of devotees in Dandavati Parikrama of Govardhan
दंडवती परिक्रमा करते भक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोवर्धन पर्वत में लोगों की ऐसी आस्था है कि इसे बारिश भी न डिगा सकी। रविवार के जहां तेज बारिश और सड़कों पर जलभराव था, वहीं गोवर्धन की परिक्रमा के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। हैरानी की बात ये है कि तेज बारिश में जहां लोग बाहर निकलने से बचते हैं, वहीं यहां भक्त दंडवती परिक्रमा लगाते नजर आए। 
विज्ञापन



विज्ञापन


 

मथुरा में रविवार सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। बरसात में तरबतर हो गए और सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग में जलभराव भी दिखा, लेकिन भक्तों के कदम डिगे नहीं। गिरिराज धरण, हम तेरी शरण, रख लाज हमारी गोवर्धन और राधे-राधे के जयकारों की गूंज के मध्य परिक्रमार्थियों को सैलाब आगे बढ़ता दिख रहा था। 
 

गिरिराजजी की अटूट आस्था का आलम ऐसा कि तीन दिन से हो बारिश भी भक्तों को डिगा नहीं सकी। रोडवेज की बसों में सवार होकर गोवर्धन पहुंच रहे श्रद्धालु दानघाटी मंदिर के सामने दंडवती कर परिक्रमा शुरू कर रहे हैं। बारिश के बावजूद शनिवार देर रात परिक्रमार्थियों की भीड़ में काफी इजाफा हो गया। पूरे परिक्रमा मार्ग में मानव झुंड ही नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed