{"_id":"68f548aa165f3c5905008d4e","slug":"grater-agra-agra-news-c-25-1-agr1035-896985-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पर्यटन नगरी में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पर्यटन नगरी में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय मंच
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। पर्यटन नगरी में खेल प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय मंच बनेगा। 50 एकड़ में ग्रेटर आगरा में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निर्माण होगा, जहां क्रिकेट से लेकर फुटबॉल तक के मैच होंगे। घरेलू प्रतिभाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। आगरा विकास प्राधिकरण इनर रिंग रोड स्थित रायपुर और रहनकलां गांव में 449 हेक्टेयर जमीन पर ग्रेटर आगरा विकसित करेगा।
ग्रेटर आगरा में 10 आवासीय टाउनशिप होंगी जिनमें 4,353 भूखंड और ग्रुप हाउसिंग अपार्टमेंट होंगे। शहर के नियोजित विस्तार और विकास के लिए एडीए ने शहर की सबसे बड़ी आवासीय योजना का प्रस्ताव बनाया है। एडीए बोर्ड अध्यक्ष मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने ग्रेटर आगरा की डीपीआर, डिजाइन व अध्ययन रिपोर्ट तैयार कराने के लिए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली को निर्देश दिए थे। यहां सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 10 टाउनशिप बसाई जाएंगी जिनमें चौड़ी सड़कें, पार्क, अस्पताल और स्कूल होगा। इनर रिंग रोड पर बसने वाले ग्रेटर आगरा का लेआउट भी स्वीकृत हो चुका है।
लंबे समय से महसूस हो रही थी कमी
खेल प्रतिभाओं के लिए शहर में लंबे समय से एक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की कमी महसूस हो रही थी। विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया था। इसके बाद शासन ने खेल निदेशालय को स्टेडियम के संबंध में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम से खेल प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिलेगा। यह स्टेडियम स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धा का बेहतरीन मंच भी प्रदान करेगा।