{"_id":"61b8886271df81657e6a1538","slug":"grandmother-and-grandson-dies-in-road-accident-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में सड़क हादसा: वाहन ने तांगा को मारी टक्कर, दादी-नाती की मौत, परिवार के तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में सड़क हादसा: वाहन ने तांगा को मारी टक्कर, दादी-नाती की मौत, परिवार के तीन लोग घायल
Tue, 14 Dec 2021 05:34 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 14 Dec 2021 05:34 PM IST
सार
एटा के अलीगंज क्षेत्र में सोमवार शाम को हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। दादी-नाती की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम को सराय मार्ग पर अज्ञात वाहन ने तांगा को टक्कर मार दी। इससे तांगे पर सवार बुजुर्ग महिला और उसके 18 वर्षीय नाती की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
नयागांव थाना क्षेत्र के गांव नगरिया सिकंदरपुर डोगा निवासी सुहाग सिंह ने बताया कि पड़ोस के ही गांव नगला मोच में एक बच्चे के नामकरण की दावत थी। इसमें उनकी 60 वर्षीय मां सुकती देवी, 18 वर्षीय पुत्र राहुल और 10 वर्षीय अतुल और 30 वर्षीय भाई जुगल किशोर तांगे से गए। साथ में पड़ोस का नीतेश भी था।
विज्ञापन
वाहन ने पीछे से मारी टक्कर
वहां से सोमवार देर शाम लौटते समय तुगई मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें राहुल और सुकती देवी की मौके पर मौत हो गई। जबकि अतुल, जुगल किशोर व नीतेश घायल हो गए। उन्हें अलीगंज सीएचसी पर भर्ती कराया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों के शव को पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
सड़क दुघर्टना की रिपोर्ट दर्ज
कोतवाली देहात में फर्रुखाबाद जनपद के मेरापुर थाना क्षेत्र के पिलखना निवासी पेशकार ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि चार नवंबर को रारपट्टी के पास उनके भाई को टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक ने घायल कर दिया। जिससे भाई की मौत हो गई थी।